बेस्ट ब्यूटी, फैशन और हेल्थ ब्लॉग इन हिंदी

Chandra Grahan 2023: खग्रास चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव? जाप करें इन मंत्रों का

Chandra Grahan 2023: 28 अक्टूबर 2023 को साल का अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा, जो शरद पूर्णिमा के साथ ही लगेगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2023

28 अक्टूबर 2023, शनिवार को शरद पूर्णिमा के दिन भारत में खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। यह ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र पर लगेगा। पंडित जितेन्द्र व्यास जी के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक होता है।

खग्रास चंद्र ग्रहण का समय। (Time of Khagras Chandra Grahan)

संवत् २०८०आश्विन शुक्ल १५ शनिवार

तिथि– 28.10.2023 को खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा।

ग्रहण समय– विरल छाया प्रवेश रात्रि ११:३२ से ०३:५६ तक रहेगा।

सूतक समय– दिन मे ०४:०५ बजे से प्रारंभ होगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण क्या होता है? (What is Khagras Lunar Eclipse?)

खग्रास चंद्र ग्रहण( Khagras Chandra Grahan) वह चंद्र ग्रहण होता है जिसमें चंद्रमा का पूरा भाग पृथ्वी की छाया से ढका होता है। इस प्रकार, चंद्रमा पूरी तरह से काला दिखाई देता है।

15 बेस्ट करवा चौथ केक डिजाइन

खग्रास चंद्र ग्रहण कब होता है? (When does Khagras Lunar Eclipse Occur?)

खग्रास चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में होते हैं। इस स्थिति में, पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है।

खग्रास चंद्र ग्रहण कहां कहां दिखेगा? (Where will the Khagras Lunar Eclipse Be Visible?)

उत्तरी दक्षिणी अमेरिका के पश्चिम भाग को छोड़कर संपूर्ण विश्व में चंद्र ग्रहण का दृश्य होगा। जहां ग्रहण दृश्य होगा वहीं सूतक नियम भी मान्य होंगें।

chandra grahan

खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव (Effect of  Khagras Lunar Eclipse)

रोग, पशु बीमारी, झगडे, तूफान, वर्षा वृष्टि।

मंदी:- अन्न,

तेजी:- सरसों, अलसी, गुड, खांड, शक्कर, सोना, चांदी, शेयर, घी, रूई, मसूर, सब्जी, रसदार पदार्थ, सूत।

ग्रहण अश्विन नक्षत्र एवं मेष राशि पर हो रहा है जिसके फलस्वरूप इन राशि वालों को रोग, कष्ट, पीड़ा रहेगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण का राशिगत प्रभाव (Zodiacal Effect of Khagras Lunar Eclipse)

मेष, वृषभ, कन्या, मकर (नेष्ठ), सिंह, तुला, धनु, मीन (सामान्य ,मध्यम), मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ (शुभ,सुखद)

खग्रास चंद्र ग्रहण के प्रभाव को कम करने के मंत्र (Mantras to reduce the effects of lunar eclipse)

चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव  को कम करने के लिए राशि के अनुसार मंत्रों के जाप करने से परेशानियां कम होती है।

  • मेष राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव: 

मेष राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:” मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

  • वृषभ राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव: 

वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। साथ ही “ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:” मंत्र के जाप करना चाहिए।

  • मिथुन राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव: 

मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव का पाठ करना चाहिए। इसके साथ “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः” मंत्र का जप का जप करना चाहिए।

  • कर्क राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

कर्क राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए। इस अलावा शिव, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

  • सिंह राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव: 

सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जप करना चाहिए।

  • कन्या राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

कन्या राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:” मंत्र का जप करना चाहिए।

  • तुला राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

तुला राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान लक्ष्मी स्तोत्र या दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नम:” मंत्र का जप करना चाहिए।

  • वृश्चिक राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

वृश्चिक राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान आपको हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए।

  • धनु राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

धनु राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसमें साथ ही “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः” मंत्र का जप करना चाहिए।

  • मकर राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

मकर राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय सुंदरकांड या शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करना चाहिए।

  • कुंभ राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

कुंभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान शनि चालीसा, कृष्ण चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:” मंत्र का जप करना चाहिए।

  • मीन राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव: 

मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान विष्णु चालीसा या रामायण ग्रंथ का पाठ करना चाहिए। इसके साथ “ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:” मंत्र का जप करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के समय क्या नहीं करें (What Not To Do During Lunar Eclipse)

  • भोजन, शयन, गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  • गर्भवती महिला को नुकीली या धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
  • पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है। 
  • ग्रहण के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए, मंदिर का पट वंद रखना चाहिए।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्तियां डाल दें। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खाने-पीने वाली चीजों पर नहीं होता है।

चंद्र ग्रहण के समय क्या करें (What To Do During Lunar Eclipse)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र या इष्ट देवता का मंत्र का जाप करना शुभ होता है। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है। 
  • ग्रहण काल पूर्ण होने के बाद घर में गंगाजल से छिड़काव करें अथवा जल से धोकर। 
  • तुलसी के पेड़ से लेकर मंदिर तक अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करें। 
  • साथ ही जरूरतमंद लोगों को धन, अन्न, वस्त्र का दान करें।

Chandra Grahan 2023: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्र: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या क्या नहीं करना चाहिए?

उत्तर: चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। इनमें शामिल हैं:

  • ग्रहण के दौरान भोजन, पानी, और अन्य वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान धार्मिक कार्यों को नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान ग्रहण का सीधा दर्शन नहीं करना चाहिए।

प्रश्र: खंडग्रास चंद्रग्रहण क्या होता है?

उत्तर: खंडग्रास चंद्रग्रहण वह चंद्रग्रहण होता है जिसमें चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका होता है। इस प्रकार, चंद्रमा पूरी तरह से काला नहीं पड़ता है, बल्कि आंशिक रूप से दिखाई देता है।

प्रश्र: चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे लगेगा?

उत्तर: चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण के 9 घंटे पहले से लग जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए।

प्रश्र: चंद्र ग्रहण कब खत्म होगा 2023?

उत्तर: 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को रात 1:06 बजे से शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा।

प्रश्र: चंद्र ग्रहण दोष कैसे दूर करें?

उत्तर: चंद्र ग्रहण के दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • ग्रहण के बाद स्नान करें और दान करें।
  • भगवान शिव की पूजा करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • ग्रहण के दिन उपवास करें।

प्रश्र: क्या हम चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान कर सकते हैं?

उत्तर: चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान करना वर्जित नहीं है। हालांकि, ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रश्र: सूतक काल में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए?

उत्तर: सूतक काल में गर्भवती महिला को निम्नलिखित कार्यों को नहीं करना चाहिए:

  • बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
  • नई चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • नई चीजों को घर में नहीं लाना चाहिए।

प्रश्र: ग्रहण के समय खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

उत्तर: ग्रहण के समय खाना वर्जित माना जाता है क्योंकि इस समय चंद्रमा अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान खाया गया भोजन भी अशुभ माना जाता है।

प्रश्र: क्या भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?

उत्तर: 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में रात 1:06 बजे से शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा।

प्रश्र: चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय क्या है?

उत्तर: 2023 में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक 27 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12:06 बजे से लग जाएगा।

प्रश्र: आज का चंद्र ग्रहण कितने बजे से है 2023?

उत्तर: आज का चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को रात 1:06 बजे से शुरू होगा।

¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤

  पं जितेन्द्र व्यास 

श्री राधाकृष्ण मंदिर 

  ज॔गीपुरा, डबरा

chandra grahan

 रॉयल और शानदार ब्राइडल लुक

Leave A Reply

Your email address will not be published.