Sawan 2023: सावन में घर में करें ऐसे वास्तु टिप्स, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

अगर आप श्रावण माह में वास्तु दोषों से जूझ रहे हैं तो इस पोस्ट को देखें! सावन में घर में वस्तु टिप्स अपनाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

priyanka sachanBy priyanka sachanLast updated अगस्त 24, 2023फेस्टिवलन्यूज़
सावन 2023: घर के लिए वास्तु टिप्स

सावन: Sawan 2023 Vastu Tips For Home:

श्रावण का पवित्र महीना चल रहा है और यह शिव भक्तों के लिए एक विशेष समय है क्योंकि वे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उपवास और कई अनुष्ठानों में संलग्न होते हैं। साथ ही सावन में अधिक मास भी लग रहा है और यह दुर्लभ संयोग 19 साल बाद बना है। इसलिए इस सावन में घर में ऐसे वस्तु टिप्स अपनाइए जिनसे आपको भगवान शिव प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा।

Sawan 2023 क्यों है खास

अधिक मास से भगवान विष्णु और श्रावण से भगवान शिव जुड़े हैं। इसलिए इस महीने में दोनों देवताओं का आशीर्वाद मिल सकता है।

यदि आप श्रावण माह में वास्तु दोषों से जूझ रहे हैं और उन्हें ठीक करने के उपाय खोज रहे हैं, तो इस पोस्ट को देखें! इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की कृपा से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

सावन 2023 घर के लिए वास्तु टिप्स:

शिवलिंग से संबंधित उपाय

Sawan 2023: सावन में घर में करें ऐसे वास्तु टिप्स, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

अगर आप श्रावण मास में घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो आपको इसे सही दिशा में रखने का ज्ञान होना चाहिए।

घर के उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा आदर्श होती है, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। इस दिशा को देवताओं की दिशा कहा जाता है। इसलिए अपने पूजा घर में मंदिर भी इसी दिशा में रखना चाहिए और पूजा करते समय भी इसी दिशा में बैठना चाहिए।

शिवलिंग स्थापित करने से भगवान शिव का आशिर्वाद प्राप्त होता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रुद्राक्ष से संबंधित उपाय

Sawan 2023: सावन में घर में करें ऐसे वास्तु टिप्स, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

यदि घर में पूजा स्थान पर कोई शिवलिंग हो तो उस शिवलिंग के पास रुद्राक्ष रखें। रुद्राक्ष भगवान शिव को प्रिय है। शिवलिंग की पूजा करने के बाद रुद्राक्ष को लाल कपड़े में बांधकर इसे सुरक्षित और पवित्र स्थान पर रख दें।

शिवलिंग के पास रुद्राक्ष स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन हानि नहीं होती।

शादी के बाद पायल और बिछिया क्यों पहनी जाती है

तुलसी से संबंधित उपाय

Sawan 2023: सावन में घर में करें ऐसे वास्तु टिप्स, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

तुलसी का पौधा घर पर आने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम करता है। हिंदू धर्म में तुलसी को देवी माना जाता है और इसलिए उनके साथ पवित्रता जुड़ी हुई है। उन्हें बहुत पवित्र माना जाता है क्योंकि वह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। इसलिए जहां भी भगवान विष्णु होते हैं वहां तुलसी सदैव मौजूद रहती हैं। इसके अलावा, विष्णु भगवान शिव को भी बहुत प्रिय हैं।

सावन माह में तुलसी या तुलसी का पौधा घर में उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सुख, शांति और समृद्धि आती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं।

ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े 10 मिथक जो आपको पता होना चाहिए 

Google News
priyanka sachan
priyanka sachan · 281 Posts · 0 Comments