फ्री में सीखें कोरियन भाषा

क्या आप कोरियन भाषा सीखना चाहते हैं? यहां कुछ फ्री ऑनलाइन एप्लिकेशन दिए गए हैं जो आपको घर बैठे आसानी से कोरियाई भाषा सीखने में मदद करेंगे।

priyanka sachanBy priyanka sachanLast updated अगस्त 6, 2023न्यूज़
कोरियन भाषा

एक से अन्य भाषाओं का ज्ञान होना बहुत अच्छी बात है और आजकल युवाओं में विदेशी भाषा सीखने का क्रेज बहुत बढ़ रहा है। विदेशी भाषा सीख कर अपने स्किल और पोर्टफोलियो को बढ़ाया जा सकता है जो आपको अच्छी नौकरी पाने में भी मदद करता है। इसके अलावा आजकल लोग कोरियन बैंड बीटीएस (BTS) के इतने दीवाने होते जा रहे है जो उनको कोरियन भाषा सीखने के लिए प्रेरित कर रहे है। फ्री में सीखें कोरियन भाषा

आप कोरियन भाषा सीखने का ऑनलाइन अध्ययन कर सकते हैं और वह भी मुफ़्त में! आप कई फ्री एप्लीकेशन की मदद से कोरियाई सीखने के लिए लिखित और वीडियो कोर्स, की मदद ले सकते हैं।

इन एप्लिकेशन के माध्यम से कोरियन भाषा सीखने से न केवल आपका समय और पैसा बचता है बल्कि आपको घर बैठे ही एक नई भाषा सीखने का लाभ भी मिलता है। इसलिए, यहां, हमने आपके लिए कोरियन भाषा सीखने के लिए मुफ्त ऑनलाइन एप्लिकेशन की सूची बनाई है जिससे आप कोरियन भाषा में एक्सपर्ट बन सकते हैं।

Talk to me in Korean (TTMIK)

फ्री में सीखें कोरियन भाषा

कोरियन भाषा सीखने के लिए यह एक लोकप्रिय ऑनलाइन ऐप है, इसमें आपको कई फ्री पाठ मिल जाएंगे। इस एप्लिकेशन के 1 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। यह ऐप ऑनलाइन कोर्स, पुस्तकों और ई-पुस्तकों के साथ सीखने के विकल्प प्रदान करता है। TTMIK का उपयोग शुरुआती और उन्नत दोनों छात्रों द्वारा किया जा सकता है। इस एप की एक खासियत यह भी है कि आप ऐप पर उपलब्ध पुस्तकों के ऑडियो ट्रैक भी सुन सकते है।

इसमें कोर्स को सीखने के लिए रिपीट और स्पीड एडजस्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इस एप को 5 में से 3.5 रेटिंग मिली है।

20+ सुहागरात के पति को देने के लिए अमेजिंग गिफ्ट

Duolingo: language lessons

फ्री में सीखें कोरियन भाषा

यह दुनिया की सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाली एजुकेशन एप्लीकेशन में से एक है। यह नई भाषा सीखने का एक अच्छा तरीका है। इस ऐप में कोरियाई भाषा के अलावा 40 से अधिक विदेशी भाषाएँ भी उपलब्ध है जिसे आप सीख सकते है। ऐप में छोटे आकार के पाठ हैं जिनके माध्यम से यूजर्स पढ़ने, बोलने, सुनने और लिखने का अभ्यास कर सकते हैं। डुओलिंगो शब्दावली और व्याकरण कौशल दोनों में मदद करता है।

Drops

फ्री में सीखें कोरियन भाषा

यह 45 से भी अधिक भाषाओं को सीखाने वाला एक लर्निंग ऐप है। ड्रॉप्स में यूजर्स को नई शब्दावली सीखने में मदद करने के लिए गेम भी हैं। इसके पाठों को इस तरह से तैयार किया गया है कि शुरुआती लोगों के लिए नए शब्दों को याद रखना आसान हो। इसके आसान पाठ और क्विज़ सुविधा के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है।

Memrise: speak a new language

फ्री में सीखें कोरियन भाषा

कोरियाई भाषा सीखने के लिए मेमराइज़ एक उपयोगी और पर्सनलाइज्ड ऐप है। भाषा को तेजी से सीखने के लिए इसमें देशी वक्ताओं के पाठ भी हैं। इसमें यूजर्स अपने सीखने के स्तर और बोलने के अभ्यास वाले वीडियो प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप अच्छा है लेकिन शुरुआती लोगों के लिए यह थोड़ा भ्रमित करने वाला हो सकता है।

यह भी आपकी मदद करेंगे

कोरियन भाषा सीखने के लिए आप कोरियन फिल्में और वेब सीरीज और गाने भी देख सकते हैं। इनके सब टाइटल पढ़ कर भी इस भाषा को सीखने में आपको मदद मिलेगी।

क्या शादी के नाम पर सिर्फ लड़की करे एडजस्टमेंट

 

Google News
priyanka sachan
priyanka sachan · 281 Posts · 0 Comments