Best Beauty & Fashion Blog!

पैरों की मेहंदी : पैरों की सिंपल मेहंदी डिजाइन ( Mehndi design for legs in hindi )

हाथों के साथ साथ अब पैरों की मेहंदी (Mehndi on feet) का भी ट्रेंड चल पड़ा है।

शादी शुदा महिलाओं के मेहंदी लगाना हिंदु धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। ना सिर्फ शादी बल्कि त्योहारों पर भी महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। हाथों के साथ साथ अब पैरों की मेहंदी (Mehndi on feet) का भी ट्रेंड चल पड़ा है।  जब भी त्योहारों और शादियों का सीज़न शुरू हो जाता है तो मेहंदी लगाने का मौका मिल ही जाता है।

आज हम अपने आर्टिकल में आपके लिए पैरों की मेहंदी के सिंपल डिजाईन (Simple Mehndi designs for feet) लेकर आए हैं। इन सभी डिजाईनस की अपनी यूनिकनेस है। आप इसमें से कोई भी मेहंदी का डिजाईन अपने पैरों पर लगाएं और पैरों की ख़ूबसूरती बढ़ाएं। आईए जानते हैं इन आसान डिजाईनस के बारे में:

सिंपल लेटेस्ट पैर की मेहंदी डिजाइन ( Latest Foot Mehndi Design )

  • जियोमेट्रिक पैरों का मेहंदी डिजाइन (Geometric Foot Mehndi Design)

जियोमेट्रिक पैरों का मेहंदी डिजाइन (Geometric Foot Mehndi Design)

मेहंदी का ये डिजाईन पैरों में लगने के बाद काफी सुंदर लगता है। ये आलता मेहंदी डिजाईन के जैसा है इसे लगाना बेहद आसान है, इस पैरों की मेहंदी के न्यू डिजाईन (New foot mehndi design) को आप खुद ही घर पर बना सकती हैं। इस डिजाईन को ज्योमेट्रिक नाम इसलिए दिया गया है क्यूंकि इसमें बस आपको मैथ्स की ज्योमेट्री के जैसी शेप ही बनानी हैं।

आप इस पैरों की सिंपल मेहंदी डिजाईन में सीधी रेखाएं, ट्रेंगल तथा डॉट्स से डिजाइन क्रिएट कर सटी हैं। अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है मगर आप लगाना जरुर चाहती हैं तो इस डिजाईन को अवश्य चुनें।

  • पायल मेहंदी डिजाईन (Anklet mehndi design for foot)

पायल मेहंदी डिजाईन (Anklet mehndi design for foot)

पैरों में पायल पहनना हर इस्त्री को पसंद होता है। इसके साथ ही मेहंदी लगाना भी उनके त्यार होने के शौक में से एक है। अगर आप इस बार अपने पैरों की मेहंदी (Pairon ki Mehndi) के खूबसूरत डिजाईन ढूंड रही हैं जिससे आपके पैरों को एक नया लुक मिले तो इस पायल मेहंदी डिजाईन को लगाएं। इससे न केवल पैर सुंदर लगेंगें बल्कि दूर से ये डिजाईन पायल की लुक भी देगा।

इस डिजाईन को लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है अगर आपको जरा भी मेहंदी लगानी आती है तो आप इस पैरों की मेहंदी के डिजाईन (Pairon ki mehndi ke design) को देखकर लगा सकती हैं।

  • मेहंदी डिजाईन विद जाल वर्क (Foot Mehndi Design with Net Work)

मेहंदी डिजाईन विद जाल वर्क (Foot Mehndi Design with Net Work)

मेहंदी में जाल वर्क का डिजाईन काफी पुराना है मगर इस मेहंदी डिजाईन ने महिलाओं के दिलों में अपनी जगह बना रखी है। इस डिजाईन को लगाना जितना आसान है उतना ही ज्यादा ये उभर कर आता है।

ये डिजाईन हाथों तथा पैरों के लिए सरल मेहंदी डिजाईन (Simple Mehndi Design for Foot) है। जाल मेहंदी डिजाईन लगाना आसान है बस आपको इस बात का तय करना है की आपको कितना पेअर मेहंदी से कवर करना है। इस डिजाईन को लगाने के लिए आपको बस मेहंदी के कॉन से वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल लाइन्स लगानी हैं। इसके बाद बॉक्सेस को एक एक छोड़ कर भर देना है, बस आपका पैरों की मेहंदी का जाल डिजाईन त्यार है।

  • पैरों के लिए बूटी वाला मेहंदी डिजाइन (Pairon ke liye booti wala mehndi design)

पैरों के लिए बूटी वाला मेहंदी डिजाइन (Pairon ke liye booti wala mehndi design)

बूटी बनाना इतना मुश्किल नहीं है जितना सोचने में लगता है। आपको बस मेहंदी से किसी भी डिजाईन को एक बार बना लेना है और उसे ही बार बार अपने पेअर पर बनाना है। ये सब आपकी चॉइस पर डिपेंड करता है कि इस बूटी पैरों की मेहंदी डिजाईन से आप अपना पूरा पेअर कवर करना चाहती हैं या उंगलिओं पर कुछ अलग बनाना चाहती हैं।

जैसे कि आप फोटो में देख सकती हैं की ये डिजाईन बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। अब ये आपकी इच्छा है कि आप इस बूटी डिजाईन को सारे पेअर पे लगाना चाहती हैं या केवल साइड्स पर।

  • पैरों के लिए मंडला मेहंदी डिजाईन (Mandla Mehndi design for foot)

पैरों के लिए मंडला मेहंदी डिजाईन (Mandla Mehndi design for foot)

मंडला एक आर्ट का नाम है जिसे अगर आप चाहें तो अपने पैरों की मेहंदी डिजाईन (Pairon ke liye mehndi designs) में उतार सकती हैं। इस डिजाईन में ज्यादातर गोलाकार डिजाईन बनाए जाते हैं। फिर उस गोले में कोई भी बारीक़ मेहंदी डिजाईन भर सकती हैं।

ये डिजाईन ज्यादा हैवी नहीं है पर इसे पैरों पर लगाने से पैरों की लुक काफी भारी भारी दिखाई देती है। आप अगर इसे कुछ अलग तरीके से लगाना चाहती हैं तो आप इस प्रकार के दो या तीन गोले भी अपने पेअर पर बना सकती हैं, ये सब आपकी क्रिएटिविटी पर डिपेंड करता है। बस इतना ध्यान रखें कि इस डिजाईन को बारीक कीप से ही लगाएं।

  • चैन और मैंगो पैरों की मेहंदी डिजाईन (Chain and mango Foot Mehndi Design)

चैन और मैंगो पैरों की मेहंदी डिजाईन (Chain and mango Foot Mehndi Design)

ये एक बहुत ही खूबसूरत पांव की मेहंदी का डिजाईन है। इसमें मेहंदी पैर की चैन की तरह अंगूठे से लेकर पैर की कलाई तक दिखाई देती है। ये डिजाईन लगने के बाद काफी ग्रेसफुल लगता है।

इस डिजाईन को लगाने के बाद आपके पैर भी सुंदर लगते हैं। ये डिजाईन हाथों और पैरों की मेहंदी (Mehndi design for hands and feet) डिजाईनस में से एक है। जिसे लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता है पर लग कर ये बहुत ही अच्छी लुक देता है।

अपने हाथों को केरी मेहंदी के डिजाइन से सजाएं

  • ज्वेलरी मेहंदी डिजाईन पैरों की (Jewellery Mehndi Design for Feet)

पैरों की ज्वेलरी मेहंदी डिजाईन (Jewellery Mehndi Design for Feet)

हाथों के साथ साथ पैरों पर भी मेहंदी के बहुत से डिजाईन बनाए जा सकते हैं। हाथों पर तो ज्वेलरी का मेहंदी डिजाईन बहुत समय से दुल्हनें लगती आई हैं मगर अब पैरों पर भी ये डिजाईन काफी अच्छा लगता है। ये अब न सिर्फ दुल्हन बल्कि दुल्हे के पैर की मेहंदी (Foot Mehndi design for Groom) का भी लेटेस्ट डिजाईन है।

इस डिजाईन को आप जितना चाहे सिंपल और जितना चाहें भरवां बना सकती हैं। इस डिजाईन को अपने सुंदर पैरों पर लगाकर अगर आप किसी भी त्योहार या फंक्शन में जाती हैं तो लोग आपके पैरों की तरफ जरुर देखेंगे और आपकी तारीफ़ भी करेंगें।

  • पैर के अंगूठे की मेहंदी डिजाईन (Mehndi design for foot toe)

पैर के अंगूठे की मेहंदी डिजाईन (Mehndi design for foot toe)

ये डिजाईन शुरू पैर के अंगूठे से होता है मगर आप इसे इसके बाद अपने पूरे पैर पर फैला सकती हैं। इसे आप ज्वेलरी मेहंदी डिजाईन के साथ भी कॉम्बिने कर सकती हैं। ये डिजाईन आपको पैर के अंगूठे की बिछिया पहने होने का आभास करवाता है।

इस स्टाइल में आप मेहंदी के अरेबिक डिजाईन (Pairon ki mehndi design arabic) भी बना सकती हैं। ये डिजाईन अंगूठे से शुरू होकर पैर का ज्वेलरी डिजाईन भी बन जाता है।

आज हमने आपको पैर की मेहंदी के सिंपल डिजाईन के बारे में बताया है। हमने पूरी कोशिश की है की आपको हमारी पोस्ट जरुर पसंद आए। अब शादियों का सीजन आने वाला है और यदि अपने किसी रिश्तेदार की शादी में जा रहे हैं तो हाथों के साथ साथ इस बार पैरों पर भी मेहंदी लगवाएं। हमने आपके लिए पैरों की सिंपल मेहंदी डिजाईन फोटो (Pairon ki simple mehndi design photo) भी लगाएं हैं ताकि आपको डिजाईन बनाने में कोई भी मुश्किल न हो।

दुल्हन के लिए पंजाबी चूड़ा डिजाइन

पैरों की मेहंदी डिजाईन से रिलेटेड पूछे जाने वाले प्रशन (FAQ related to Foot Mehndi)

  1. पैरों पर मेहंदी लगाने से क्या होता है? (What are the benefits to apply mehndi on feet?)

पैरों पर मेहंदी ना केवल सुंदर लगती है बल्कि इसके कुछ मेडिसिनल इफ़ेक्ट भी हैं। जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उन्हें पैरों की तलियों पर मेहंदी लगानी चाहिए। इससे बीपी की समस्या को राहत मिलती है। इसके इलावा पैरों की मेहंदी माइग्रेन के दर्द से भी आराम देता है।

  1. क्या पैरों के मेहंदी के डिजाईन अलग होते हैं? (Are foot mehndi design different from hands?)

पैरों की मेहंदी के डिजाईन हाथों जैसे भी होते हैं तथा कुछ अलग भी होते हैं जैसे कि पायल वाला डिजाईन, बिछिया वाला डिजाईन। ऐसे स्टाइल दुल्हन मेहंदी पैर के डिजाईन में से एक है।

  1. क्या दूल्हा भी पैरों में मेहंदी लगवाता है? (Does groom also apply mehndi?)

शादी के समय दूल्हा और दुल्हन दोनों ही हाथों तथा पैरों में मेहंदी लगवाते हैं, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर ज्यादा नहीं तो शगुन के तौर पर हर दूल्हा अपने हाथों तथा पैरों में मेहंदी लगवाता है।

  1. पैरों पर मेहंदी कैसे लगाई जाती है? (How to apply mehndi on foot?)

हमने आपको हमारे आर्टिकल में पैरों पर मेहंदी के सिंपल डिजाईन के बारे में बताया है, आप उनमें से कोई भी डिजाईन को अपने आप ही अपने पैरों पर लगाकर उन्हें खूबसूरत बना सकती हैं।

  1. क्या पैरों पर सिर्फ बेल वाली मेहंदी ही लगती है? (Does only mehndi bel design is appropriate for feet?)

ये सच है कि पहले सिर्फ पैरों की मेहंदी की बेल (Pairon ki mehndi ki bel) ही बनाई जाती थी, लेकिन अब ऐसा बिलकुल नहीं है। अब आप अपने पैरों पर बहुत सारे आकर्षित डिजाईन लगवा सकती हैं। बेल से पैर की आउटलाइन करें और फिर पूरे पैर पर अलग अलग डिजाईन बनाएं और पैरों को नया लुक दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.