Best Beauty & Fashion Blog!

नवरात्रि के 9 दिन महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए? (Navratri Color Clothes for Ladies in Hindi)

साल में नवरात्रि के 9 दिन दो बार आते हैं जिनमें मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसलिए माता के भक्त सभी 9 दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं तथा माता का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं।

मान्यता है कि अपनी 9 दिन की पूजा से माँ दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सारी इच्छाएं पूर्ण करती हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आप के इस प्रशन का जवाब लेकर आये हैं|

Top 10 Navratri Garba Dress 2022

नवरात्रि के 9 दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें?

नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहने (Yellow Color Clothes are Best for 1st Day of Navratri Pooja)

नवरात्रि के पहले दिन में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा की जाती है। उनका पहला रूप शैलपुत्री था। ऐसी मान्यता है कि माता शैलपुत्री को पीला रंग बहुत प्रिय था। इसीलिए नवरात्रि के पहले दिन पूजा करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, जिससे माँ शैलपुत्री अति प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं। इसके साथ ही नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से सोभाग्य की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहने - नवरात्रि के 9 दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन के लिए हरा रंग है शुभ (Green Color for 2nd Day)

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बहुत प्रिय है तथा इस रंग को प्रगति का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दुसरे दिन महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही माता का श्रंगार भी हरे रंग के वस्त्रों से ही किया जाता है। ऐसा करने से माता अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
Green Color clothe for 2nd Day - नवरात्रि के 9 दिन

Best Navratri Outfit Ideas For Womens – Navratri 2022

भूरा है नवरात्रि के तीसरे दिन का प्रिय रंग (Brown Clothes for 3rd Day Pooja)

नवरात्रि के तीसरे दिन में मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी भी मान्यता है कि माँ चंद्रघंटा को भूरा रंग बहुत पसंद है। इसलिए उनके वस्त्र तथा श्रृंगार के साथ साथ पूजा करने वाली महिलाएं भी भूरे रंग के कपड़े ही पहनती हैं। माना जाता है कि माता के पसंद के रंग का वस्त्र पहनने से मां चंद्रघंटा अपने भक्तो से बहुत प्रसन्न होती हैं और उन्हें विशेष आशीर्वाद देती हैं।

Brown Clothes for 3rd Day Pooja - नवरात्रि के 9 दिन

नारंगी रंग है माँ कुष्मांडा का (Narangi Color for 4th Day Navratri Pooja)

नवरात्रि के चौथे दिन में मां के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यता ये है कि उन्हें नारंगी रंग के वस्त्र बहुत प्रिय हैं। इसीलिए नवरात्रि के चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा के दौरान नारंगी रंग से ही उनका सारा श्रंगार किया जाता है। उनके भक्त और पूजा में शामिल होने वाली महिलाएं भी नारंगी रंग के कपड़ों पहन कर पूजा में बैठती हैं।

Narangi Color for 4th Day Navratri Pooja - नवरात्रि के 9 दिन

पांचवा दिन है मां स्कंदमाता का जिन्हें सफेद रंग है प्रिय (White Color Clothes for 5th Day Navratri Pooja)

नवरात्रि के पांचवें दिन की पूजा मां स्कंदमाता को समर्पित की जाती है। उनके लिए ऐसी मान्यता है कि कि मां स्कंदमाता को सफेद रंग बहुत प्रिय है। इसलिए उनकी पूजा करते समय नवरात्रि के पांचवे दिन महिलाएं पहने सफेद रंग के कपड़े। ऐसा करने से पूजा का फल उनको अवश्य मिलेगा। ऐसा भी माना जाता है कि सफेद रंग शांति का प्रतीक है तो इस रंग के कपड़े धारण करके माँ स्कंदमाता का ध्यान करने से घर में सुख-शांति और स्म्रिधि का वास होता है।

White Color Clothes for 5th Day Navratri Pooja

नवरात्र‍ि गरबा ड्रेसेस 2022

नवरात्रि के छठे दिन पहने लाल रंग के कपड़े (Red Color for 6th Day Navratri Pooja)

नवरात्रि के छठे दिन में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायनी को लाल रंग से अधिक प्रेम है। इसी वजह से उनकी पूजा के दिन सभी महिलाएं लाल रंग के कपड़े ही पहनती हैं तथा साथ ही माता का श्रंगार भी लाल रंग के वस्त्रों से ही किया जाता है। ऐसा इसलिए करना शुभ है ताकि माँ अपने भक्तों को उनकी मनोकामना पूरी करने का आशीर्वाद दें।.

Red Color for 6th Day Navratri Pooja

सातवाँ दिन है मां कालरात्रि का- इस दिन पहने नीले रंग के वस्त्र (Blue Clothes for 7th Day Pooja)

नवरात्रि के उत्सव पर कुल 9 दिन की पूजा की जाती है। उनमे से सातवाँ दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। जैसे कि माँ के सभी रूपों का अलग रंग है तो माँ कालरात्रि को नीले रंग से प्रेम है। इस दिन सभी महिलाएं तथा भक्त नीले रंग के कपड़े पहन कर माँ की पूजा करते हैं तथा माँ का श्रृंगार भी नीले रंग के साजों सामान से किया जाता है। ऐसा करने से माँ बहुत प्रसन्न होती हैं।

Blue Clothes for 7th Day Pooja - नवरात्रि के 9 दिन

नवरात्रि 2022 के आठवें दिन में पहनें गुलाबी रंग के कपड़े  (Pink Color Clothes for 8th Day of Navratri)

नवरात्रि की पूजा में शामिल होना बहुत ही गौरव की बात है। लेकिन पूजा में जाने पहले सभी महिलाओं के मन में ये सवाल आता है कि नवरात्रि में कौन सा कलर पहनना चाहिए? (Which color dress to wear in Navratri?) आठवें दिन में माँ दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। पुराणों में ऐसा लिखा है कि उन्हें गुलाबी रंग से बेहद लगाव है। इसलिए माँ महागौरी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के आठवें दिन अगर सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर माँ का श्रृंगार भी गुलाबी रंग के सामान से करती हैं तो माँ उन पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं
नवरात्रि 2022 के आठवें दिन में पहनें गुलाबी रंग के कपड़े -नवरात्रि के 9 दिन

नवरात्रि के आखिरी नोवें दिन पहनें जामुनी रंग के कपड़े  (Purple Color for 9th Day Navratri Pooja)

नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना को समर्पित किया जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जामुनी या बैंगनी रंग मां सिद्धिदात्री को बहुत पसंद है, इसलिए उनकी पूजा करते समय तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जामुनी रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Purple Color for 9th Day Navratri Pooja - नवरात्रि के 9 दिन

वी नेक और हाल्टर नेक ब्लाउज़ के लिए फैशन

कौन से कपड़े नवरात्रि की पूजा में पहनना वर्जित है? (Which Color Clothes is Not Suitable for Navratri Pooja?)

नवरात्रि के 9 दिनों में पूजा करने का अपना भाव होता है जो हर भक्त पूरी श्रधा से करता है। हमने आपको पूजा करने के 9 दिनों के वस्त्र के रंग के बारे में बताया है लेकिन एक रंग ऐसा भी है जो माँ दुर्गा को बिल्कुल पसंद नहीं है, वो है काला रंग। इसलिए नवरात्रि पूजा करते हुए कभी भी काले रंग के कपड़े ना पहने। क्योंकि पौराणिक धार्मिक मान्यता के अनुसार काला रंग माँ दुर्गा को पसंद नहीं है और काले रंग के कपड़ों को पहनने से वो क्रोधित हो जाती  हैं और भक्तों को अपना मनचाहा वरदान प्राप्त नहीं होता है। इसलिए नवरात्रि की पूजा के लिए कपड़े  लाल, पीले, हरे, नीले और हमारे ब्याते हुए रंग में से ही चुनें।

आज हमारे आर्टिकल में हमने आपको नवरात्रि के 9 दिनों में पहनने वाले कपड़ो के रंग के बारे में बताया है। आप हर दिन के हिसाब से उसी रंग के कपड़े पहनें और माँ दुर्गा का श्रृंगार भी उसी रंग के कपड़ों तथा साजो सामान से करें तो माँ दुर्गा आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगी।

नवरात्रि के 9 दिनों में पहनने वाले कपड़ो के रंग के बारे बे प्रशन (FAQ Realted to Navratri Color Clothes in 9 Days)

1. नवरात्रि में कौन से रंग के कपड़े पहनें? (Which color dress to wear on Navratri?)

हमने आपको हमारे आर्टिकल में नवरात्रि के हर दिन के रंग के बारे में तथा उसके महत्व के बारे में बताया है। 9 दिनों में 9 रंग के कपड़े हैं:

  • पहले दिन पीले रंग के कपड़े
  • दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें
  • नवरात्रि के तीसरे दिन भूरा रंग
  • चौथे दिन की पूजा में पहनें नारंगी रंग
  • पाचवें दिन का रन है सफेद
  • छठे दिन पे पहने लाल रंग के कपड़े
  • सातवें दिन की पूजा नीले रंग के कपड़े पहन कर करें
  • नवरात्रि के आठवें दिन की पूजा में गुलाबी रंग पहनें
  • नोवें और आखिर के दिन में पहनें जमुनी या बैंगनी रंग के वस्त्र

2. माँ दुर्गा को कौन सा रंग पसंद है? (Which color is liked by Maa Durga?)

माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा नवरात्रि के 9 दिनों में की जाती है। माँ दुर्गा के हर स्वरूप को अलग अलग रंग पसंद है। माँ दुर्गा की पूजा पहले दिन पीले, दूसरे दिन हरे, तीसरे दिन भूरा, चौथे दिन नारंगी, पांचवे दिन सफेद रंग, छठे दिन लाल रंग, सातवें दिन नीला, आठवें दिन गुलाबी तथा दिन जमुनी रंग के वस्त्रों से की जाती है।

3. नवरात्रि में माँ दुर्गा को किस रंग के वस्त्र से प्रसन्न करें? (With which color clothes Maa Durga will be happy?)

माँ दुर्गा की पूजा में कुमकुम, चन्दन, सुपारी, लाल कपडा तथा फल फूल चढ़ाना अति आवश्यक है। इसके साथ ही अगर माँ के रूप के पसंद अनुसार के रंग के वस्त्र उन्हें पहनाये जाएँ और खुद भी आप उसी रंग के कपड़े पहन कर पूजा में शामिल हों तो माँ दुर्गा आप प् बहुत प्रसन्न होंगीं। उनका प्रिय रंग जानने के लिए हमारे आर्टिकल को पढ़ें।

4. क्या हम नवरात्रि की पूजा में काले रंग के कपड़े पहन सकते हैं? (Can we wear black color clothes for Navratri pooja?)

इसका सीधा जवाब है “नहीं”। क्यूंकि माँ दुर्गा को काला रंग बिलकुल भी पसंद नहीं है इसलिए काला रंग उनकी पूजा में मत पहनें। इसके इलावा हमने आपको हर दिन के रंग के बारे में ऊपर बता दिया है। उ हिसाब से ही अपने कपड़े चुनें।

5. नवरात्रि में माँ दुर्गा के दर्शन करने कौन से रंग के कपड़े पहन कर जाएँ? (Which color clothes must wear for Navratri?)

माँ दुर्गा का हर रूप अलग रंग के कपड़ों से प्रसन्न होता है मगर यदि आप किसी एक ही दिन दर्शन को जा रहे हैं तो हरे रंग के वस्त्र पहन कर जाएँ। हरा रंग सुख और स्म्रिधि का प्रतीक है, इस रंग के कपड़े पहन कर माँ की पूजा-अर्चना करने से माँ दुर्गा का आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।

ये 10 सिम्पल साड़ी लुक्स 2022

Leave A Reply

Your email address will not be published.