Best Beauty & Fashion Blog!

पेट साफ करने के 10 आसान घरेलू उपाय – पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए

पेट साफ करने के 10 आसान घरेलू उपाय|पेट का साफ़ न होना गैस्ट्रोपेरिसिस की स्थिति है जो पेट की मांसपेशियों को प्रभावित करती है तथा आपके पाचन को धीमा कर देती है। ये प्रॉब्लम हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है इसलिए ये प्रशन बहुत से लोगों के दिलों में होता है कि पेट साफ़ कैसे करें? (How to clear the stomach in HIndi) ये एक ऐसी दिक्कत हैं जिससे पेट में सूजन, दर्द, मतली, उल्टी, दिल की धड़कन का तेज़ होना, एसिडिटी और अपचन आदि जैसे लक्षणों को अपने साथ लेकर आती है। इस समस्या के ज्यादा गंभीर होने से डिहाइड्रेशन, कुपोषण या फिर ब्लड शुगर लेवल का अनियमित होना भी होता है। आज हम आपके लिए इसी समस्या का हल लेकर आए है तथा आपको बताने वाले हैं कि सुबह उठते ही पेट साफ़ कैसे करें? (How to clear the stomach in the morning?) आईए जानते हैं ऐसे ही 10 घरेलू उपाय के बारे में:

अश्वगंधा क्या है

पेट साफ करने के 10 आसान घरेलू उपाय(10 Easy Home Remedies to Clean Stomach)

  1. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीएं

घरेलू उपाय गुनगुना पानी का सेवन आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है तथा आपके पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इससे आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है, तथा साथ ही गुनगुना पानी पीने से कोलन साफ होने में मदद मिलती है। आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाने में पानी मददगार होता है। ये एक घरेलू तुरंत पेट साफ़ करने की दवा (Medicine to clear the stomach instantly) है।

  1. अजवाइन, जीरा तथा अदरक का पाउडर

इन तीनों चीज़ों का मिक्सचर पेट की समस्या तथा पेट के कीड़ों को दूर करने में काफी हद तक सहायक है। अजवाइन में एंटेलमिंटिक गुण होते हैं, जो कि आंतों में रहने वाले पैरासाइट्स को बाहर निकल देता है तथा डाइजेस्टिव एंजाइम की गतिविधि को बढ़ाने का काम करता है, जिससे कि आपकी पाचन प्रणाली शक्तिशाली होती है।

  1. शहद के साथ नींबू का करें सेवन

शहद तथा नींबू की 2-4 बूंदे सुबह उठते ही पेट साफ़ करने का घरेलू उपाय है। ये एक नेचुरल ड्रिंक है जिससे पेट साफ़ हो जाता है तथा साथ ही यदि आप कब्ज की समस्या से झूझ रहे हैं तो उसमें भी शहद तथा नींबू मददगार है। नींबू में विटामिन सी तथा फ्लेवोनोइडस होता है जो कि पेट की देतोक्सिफीकेशन कर देता है, साथ ही शहद में बैक्टीरिया को संतुलन में रखने के गुण होते हैं जिससे आपके पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है।

  1. फाइबर रिच फ़ूड

ये तो आप जानते ही हैं कि फाइबर आपके पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मददगार है, फाइबर रिच सब्जियां तथा फल आपके मल त्याग को सुचारू रखता है। इसलिए अपने खाने में ऐसी चीज़ों को शामिल करें, जैसे कि सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, कीवी, केला, आलूबुखारा, ओट्स, गाजर, किडनी बीन्स, दाल, छोले आदि में काफी मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर पेट में कब्ज की समस्या को दूर करता है तथा पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

  1. त्रिफला है पेट साफ़ करने का उपाय

त्रिफला का सेवन पेट की समस्यायों के लिए राम बाण इलाज है। त्रिफला में लैक्सेटिव के गुण होते हैं जो मल को आपके शरीर में से निकालने में मददगार होते हैं। आयुर्वेद में त्रिफला को कब्ज जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए दवा माना गया है। ये एक ऐसा क्लीनर है जो पेट की बड़ी आंत को साफ़ करके आपको साफ़ तथा स्वस्थ पेट देता है।

  1. ईसबगोल का करें सेवन

ईसबगोल पेट साफ़ करने के लिए फायदेमंद है। ईसबगोल आपकी आँतों में पानी के लेवल को बढ़ाता है जिससे मल निकासी की प्रक्रिया आसान हो जाती है। अब तो बाज़ार में ईसबगोल के चूर्ण के साथ-साथ गोली भी आती है। पेट साफ़ करने की गोली को दूध के साथ लें तो काफी असरदार होती है।

  1. गुड़ तथा मेथी के बीज

मेथी के बीज में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो आपके मल को मुलायम बनाकर बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसलिए मेथी न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है बल्कि पेट समस्याएं जैसे कि अपच और गैस मआदि को दूर करने में भी फायदेमंद है।

  1. कच्चे नारियल का पानी

नारियल पानी काफी गुणकारी होता है, यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और पेट की हर समस्या को दूर करने में सहायक है। इसके साथ ही नारियल पानी शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है। नारियल के पानी में कई पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बॉडी को डिटॉक्सीफाई करते हैं तथा पाचन तंत्र को साफ करने में भी मदद करते हैं।

  1. अदरक का सेवन

रोज़ाना खाने में अदरक का सेवन पेट साफ़ करने के घरेलू नुस्खे में से एक है। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो कोलन की सूजन को कम करता है, इतना ही नहीं रोज़ाना अदरक कहाँ से कोलोरेक्टल तथा कैंसर जैसी ख़तरनाक बिमारियों का खतरा भी दूर हो जाता है।

  • पुदीना है पेट साफ़ करने में असरदार

पेट को साफ़ करने में पुदीना एक औषधि का काम करता है। पुदीने के गुण पेट की सूजन तथा दर्द को भी नियंत्रण में रखता है।

आज हमने आपको पेट साफ़ करने के 10 आसान तथा घरेलू उपाय (10 easy and home remedies to clear the stomach) बताएं हैं। उम्मीद है आपको ये पसंद आया होगा तथा आप अपने पेट की हर समस्या को ददोर कर पाएंगें।

पेट साफ़ करने के बारे में पूछे जाने वाले प्रशन (FAQs related to clear the stomach)

  • 5 मिनट में पेट साफ़ कैसे करें?

यदि आप पेट साफ़ करने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने खाने में फाइबर से भरपूर फल तथा सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके इलावा ईसबगोल भी पेट साफ़ करने का एक आसान तरीका (Easy way to clear the stomach) है।

  • पेट साफ़ करने के लिए क्या खाना चाहिए?

अगर आपका पेट रोज़ाना अच्छे से साफ़ नहीं होता है तो ये एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसका इलाज हमने अपने इस आर्टिकल में बताया है। इसके इलावा आप लस्सी, पानी तथा दही का सेवन करें जिससे यक़ीनन आपकी ई समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

  • रात में ऐसा क्या खाना चाहिए कि सुबह उठते ही पेट साफ़ हो जाए?

रात के खाने में ज्यादातर मूंग डाल का सेवन करें, उसमें अदरक का तड़का लगाएं। सुबह उठते ही गुनगुने पानी का एक गिलास पिएं। ऐसा करने से काफी हद तक आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

  • कौन सा फल पेट साफ़ करने में सहायक है?

पेट साफ़ करने के लिए आपको रात को अमरुद का सेवन करना चाहिए, जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उनके लिए अमरुद तथा पपीता दो ऐसे फल है जो स्वाद देने के साथ-साथ एक औषधि का भी काम करते हैं।

  • क्या अजवाईन पेट साफ़ करती है?

सुबह खली पेट गुनगुने पानी के साथ अजवाईन खाने से आपका पेट तुरंत साफ़ हो जाता है। ये पेट साफ़ करने का घरेलू नुस्खा (Home remedy to clear the stomach) है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.