Best Beauty & Fashion Blog!

Pregnancy Me Ghee Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

Ghee Khane Ke Fayde प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा करना उनके लिए तथा गर्भ में पल रहे उनके शिशु की सेहत के लिए भी बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि शिशु का पोषण भी मां के आहार से ही होता है। भारतीय परंपरा में ऐसी मान्यता है कि देसी घी गर्भावस्था के दौरान खाने से डिलीवरी नार्मल तरीके से होती है। इसीलिए आज हम अपने इस आर्टिकल में प्रेगनेंसी में घी खाने के फायदे और नुकसान लेकर आए हैं, जिससे आप तथा आपका आने वाला शिशु तंदरुस्त रहें।

हालाँकि बहुत सी महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी में घी खाने से बचती रहती हैं, उनको इस बात का डर होता है कि कहीं उनका वज़न इतना ना बढ़ जाए कि बाद में उसे कम करना मुश्किल हो जाए। वास्तव में ऐसा होता नहीं है, अगर आप प्रेगनेंसी में एक निश्चित मात्रा में देसी घी का सेवन करती हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होता है।

पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए

आइए अब जानते हैं गर्भावस्था के दौरान घी के फायदों के बारे में:

पेट में पल रहे शिशु को पोषण देता है घी

आज के युग में ये माना जाता है कि घी खाने से वजन बढ़ जाता है तथा कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है, लेकिन वास्तव में घी एक हेल्दी फैट है जिसमें ओमेगा – 3, ओमेगा -9, फैटी एसिड्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि कई पोषक तत्व होते हैं जो कि ना सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि माँ के गर्भ में पल रहे शिशु को भी पोषण देता है।

प्रेग्नेंट महिला को शारीरिक ताकत देता है देसी घी

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में ताकत की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए घी का सेवन अति आवश्यक है। शरीर को ताकत पहुँचाना भी देसी घी खाने के फायदे में से एक है। इसलिए प्रेगनेंसी में घी का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करता है देसी घी

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे में घी खाना उनके लिए फायदेमंद साबित होता है। घी खाने से उनकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है जिससे कि कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसलिए देसी घी को अपने खाने में जरुर शामिल करें।

बच्चे के दिमाग में वृद्धि करता है घी

बच्चे के दिमाग का विकास माँ के गर्भ में से ही होने लगता है, इसलिए उसे विकसित करने के लिए घी का सीमित मात्रा में सेवन अवश्य करना चाहिए। ये देसी घी खाने के फायदे में से एक महत्वपूरण फायदा है।

प्रेगनेंसी के आखिरी तीन महीनों में ज्यादा फायदेमंद है घी खाना

ऐसा माना जाता है कि हर गर्भवती महिला अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपनी तथा बच्चे की सेहत के लिए 1 से 3 चम्मच घी रोज़ाना खा सकती है। इसके इलावा प्रेगनेंसी की आखिरी तिमाही में घी खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वास्तव में ऐसा करने से डिलीवरी के दौरान ल्युब्रिकेशन प्रोसेस में मदद मिलती है, तथा डिलीवरी नार्मल हो जाती है। इसके अलावा डिलीवरी के समय घी बॉडी से विषैले तत्वों को भी बाहर निकलने में सहायक है।

नोट: अगर आपकी प्रेगनेंसी में कोई कॉम्प्लिकेशंस हैं तो घी का सेवन अपने विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

लेबर पेन को कम करता है देसी घी का सेवन

यह भी माना गया है कि प्रेगनेंसी में घी के फायदे में लेबर पेन को कम करने का फायदा बहुत ही महत्वपूरण है। घी डिलीवरी के दौरान कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ाता है जिससे लेबर के समय दर्द में राहत मिलती है। लेकिन यह ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में घी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घी में चिकनाई होती है इसलिए कम दिन का बच्चा घी के सेवन की वजह से गिर भी सकता है। घी का सेवन पांचवें महीने के बाद करना बेहतर होता है।

ये तो थे प्रेगनेंसी में घी खाने के फायदे इन Hindi , आईए अब बात करते हैं कुछ ऐसे नुकसान जो कि ज्यादा मात्रा में घी खाने से हो सकते हैं।

  • प्रेगनेंसी के दौरान जरूरत से ज्यादा मात्रा में देसी घी का सेवन महिलाओं के वजन को बढ़ा देता है। इस वजन को डिलीवरी के बाद कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए घी खाने के फायदे पाने के लिए इसे सीमित मात्रा में खाएं।
  • अधिक मात्रा में घी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कई महिलाओं को डायरिया, कब्ज आदि की समस्याएं भी हो जाती हैं।
  • प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा मात्रा में घी कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ा सकता है, जिसकी वजह से दिल से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • कुछ महिलाओं को लिवर बेहद कमजोर होता है, तो घी को पचाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अपने डॉक्टर की सलाह से ही देसी घी का सेवन करना चाहिए।

आज हमने आपको अपने आर्टिकल में देसी घी खाने के फायदे तथा नुकसान in Hindi के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको पसंद आया होगा।

प्रेगनेंसी में घी खाने के सम्बन्धित पूछे जाने वाले प्रशन

 

1. गर्भवती महिला को कौन से महीने में देसी घी का सेवन करना चाहिए?

​प्रेग्‍नेंट महिला प्रेगनेंसी के पूरे नौ महीनों में घी खा सकती है, लेकिन अगर आपका वजन ज्‍यादा है या आपको लीवर सम्बंधित कोई शिकायत है तो आपको घी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लेनी चाहिए।

 

2. प्रेगनेंसी के दौरान दूध में घी डालकर पीने से क्या होता है?

गर्भवती महिलाओं अगर दूध में घी मिलाकर पीती हैं तो गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियां मजबूत बनती हैं तथा साथ ही दिमाग भी तेज होता है।

3. प्रेगनेंसी में खाली पेट घी खाने के फायदे क्या हैं?

सुबह खाली पेट दूध में घी मिलाकर खाने से पाचन बेहतर हो सकता है तथा मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है।

4. प्रेगनेंसी के घी शक्कर खाने के क्या फायदे हैं?

गर्भावका शक्कर में घी मिलाके खाने से खून शुद्ध होता है, इसके इलावा अगर शरीर में खून की कमी भी है तो उसको भी घी शक्कर दूर करती है।

5. क्या शिशु के विकास में फायदेमंद है प्रेगनेंसी में घी का सेवन?

प्रेगनेंसी में घी खाने से शिशु की हड्डियां मजबूत होती हैं, इसके इलावा माँ के जोड़ों में दर्द को भी राहत देता है देसी घी का सेवन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.