Best Beauty & Fashion Blog!

कुलथी दाल के फायदे और नुकसान – (Kulthi Dal) Horse Gram Benefits and Side Effects in Hindi

यह तो हम सब जानते हैं कि दालों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर घरों में रात के समय में खाने में दाल ही बनाई जाती है। अक्सर देखा गया है कि बहुत से घरों में लोग मांह, मसूर, अरहर और चने की दाल खाना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि हर दाल का आपकी सेहत पर अलग तरीके से फायदा होता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुलथी दाल के फायदे और नुकसान (Merits and demerits of Kulthi Daal) के बारे में आर्टिकल लेकर आए हैं।

जी हां, कुलथी दाल जिसे हम हॉर्स ग्राम के नाम से भी जानते हैं। अगर हम पुराने समय या आयुर्वेद की बात करें तो इस दाल के चिकित्सीय गुणों के बारे में वह लोग सदियों से ही जानते थे। इस दाल का उपयोग ज्यादातर टॉनिक बनाने में किया जाता है क्योंकि इस दाल में बीमारियों से लड़ने की शक्ति होती है। इसके इलावा इस दाल में एंटीऑक्सीडेंट, फेनोलिक एसिड तथा फ्लेवोनॉयड आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा कुलथी दाल बहुत से और औषधि गुना से भी भरपूर होती है। इस दाल को अक्सर घरों में खाने में नहीं बनाया जाता क्योंकि इस दाल का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में कुलथी दाल का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कुलथी दाल के कौन-कौन से फायदे हैं और कुलथी दाल आपको किस तरह ज्यादा खाने से नुकसान दे सकती है।

Methi Kadhi Recipe: मेथी की कढ़ी- स्वाद और सेहत का खजाना!

 कुलथी दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व!! (Healthy elements of Kulthi Daal)

किसी भी चीज के फायदे और नुकसान को जानने से पहले हमें उसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आपको सबसे पहले कुलथी दाल में पाए जाने वाले पोषण मूल्य के बारे में बताते हैं।

  • प्रोटीन- 24 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 37 ग्राम
  • फैट्स- केवल 1.1 ग्राम
  • आयरन- 72 ग्राम
  • कैल्शियम- 0.3 ग्राम
  • जिंक 0.2 ग्राम

हालांकि यह सभी चीज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। तो इन पोषक तत्वों के बारे में जानने के बाद ऐसा लगता है कि कुलथी दाल हमारी सेहत के लिए अच्छी है।

 कुलथी दाल के फायदे!! (Kulthi daal benefits)

Health benefits of Kulthi Daal in Hindi

  डायबिटीज पर कंट्रोल (Kulthi daal good for diabetes control)

कुलथी दाल का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है। क्योंकि इसके पोषक तत्व शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

   किडनी स्टोन वाले मरीजों को राहत (Kulthi daal is a good remedy for kidney stone)

जिन लोगों की किडनी में स्टोन है उनके लिए कुलथी दाल खाना काफी फायदेमंद है। क्योंकि कुलथी दाल खाने से उनकी किडनी का स्टोन ऑलमोस्ट डिसएपीयर हो जाता है, गल जाता है जिससे की किडनी के स्टोन से छुटकारा पाया जा सकता है।

कुलथी दाल के फायदे

   पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद है कुलथी दाल (Kulthi daal for stomach)

कुलथी दाल का सेवन पेट को साफ करने के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ है। क्योंकि कुलथी दाल में फाइबर पाया जाता है जो कि आपके पाचन तंत्र यानी कि डाइजेशन को हेल्दी बनता है और साथ ही आपकी कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

   कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल (Cholestrol control for Kulthi daal)

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम है तो कुलथी दाल का सेवन आपके लिए उपयुक्त है। क्योंकि कुलथी दाल में पाए जाने वाला फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

  स्किन को सेहतमंद रखने के लिए फायदेमंद है कुलथी दाल (Kulthi daal is good for skin)

इस दाल का सेवन अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी किया जाता है। आपकी स्किन से रिलेटेड अगर आपको कोई भी समस्या है तो आप कुलथी दाल को पीसकर अपनी स्किन कंसर्न्स पर लगायें और आप उस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

  बवासीर के लिए राम-बाण है कुलथी दाल (Kulthi daal is good remedy for piles)

कुलथी दाल का सेवन पाइल्स की बीमारी के लिए भी काफी लाभदायक है। क्योंकि ऐसा देखा गया है कि कुलथी दाल खाने से बवासीर में होने वाली सूजन और दर्द से काफी हद तक आराम मिलता है। इसलिए अगर आपको पाइल्स की प्रॉब्लम है तो कुलथी दाल का सेवन आपके लिए जरुरी है।

यह तो थे कुलथी दाल खाने के फायदे in Hindi (Benefits of Kulthi daal) तो चलिए अब बात करते हैं कुलथी दाल का ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान (Kulthi daal ke nuksaan) के बारे में!!

कुलथी दाल का ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान (Kulthi daal ke nuksaan)

  • अगर आप कुलथी दाल का सेवन नित्य करते हैं तो आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है उन्हें कुलथी दाल से दूर रहना चाहिए।
  • कुलथी दाल का सेवन गर्भवती महिला के लिए उपयुक्त माना नहीं गया है।
  • जिन महिलाओं को पीरियड्स के समय में काफी रक्तस्राव होता है उनके लिए भी कुलथी दाल का सेवन सही नहीं है।
    कुलथी दाल का ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान

   कुलथी दाल को किस तरह फूड में शामिल किया जा सकता है? (How can I add kulthi daal in my food?)

  • जैसे कि ये एक दाल है तो आप इसे नॉर्मल दाल की तरह बना कर भी खा सकते हैं।
  • कुलथी दाल को आप रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन पकाए जिससे कि इसके सारे पोषक तत्वों का लाभ आपको जरूर मिलेगा।
  • अगर हम दक्षिण भारत की बात करें तो वहां पर कुलथी दाल का इस्तेमाल स्पेशल रेसिपीज बनाने के लिए किया जाता है।
  • बहुत से लोग कुलथी दाल को अंकुरित करके भी चाट के रूप में खाते हैं।
  • इसके अलावा कुलथी दाल को भिगोकर और फिर पीसकर इसको रोटी के आटे में मिलाकर भी खाया जा सकता है।
  • आप कुलथी दाल के लड्डू भी बना सकते हैं।

नोट: जैसे कि हमने आपको बताया कि कुलथी दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है तो इस दाल का ज्यादा सेवन करने से आपके पेट में सूजन, ऐंठन और गैस आदि समस्या हो सकती है। इसलिए कुलथी दाल (Kulthi daal) का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें।

तो यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको कुलथी दाल के फायदे और नुकसान इन Hindi (Kulthi Daal benefits in Hindi) के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको इस दाल के फायदे, नुकसान से कहीं ज्यादा नजर आए होंगे। इसलिए अगर आप अपनी ऊपर लिखी कुछ समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं तो आप हफ्ते में दो बार कुलथी दाल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कुलथी दाल के सेवन या इसको बनाने के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी के चाहिए तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर पूछ सकते हैं।

  FAQ related to Kulthi Daal!!

1. क्या हम कुलथी दाल का सेवन रोजाना कर सकते हैं? (Can I eat Kulthi Daal daily?)

कुलथी दाल (Kulthi Daal) प्रोटीन से भरपूर होती है मगर फिर भी इस दाल का रोजाना सेवन करने से आपको पेट में गैस और एंठन आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार ही आप इस दाल का सेवन करें।

2. कुलथी की दाल की तासीर क्या है? (What is the taseer of Kulthi daal?)

कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है जो कि आपके सीजनल फ्लू से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके अलावा सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी कुलथी दाल का सेवन किया जा सकता है।

3. क्या कुलथी दाल खाने से किडनी की पथरी गल जाती है? (Is Kulthi daal beneficial for removing kidney stone?)

जी हां, ऐसा अक्सर हमारी दादी नानियों ने हमें बताया है की कुलथी की दाल का सेवन करने से किडनी की पथरी को बहुत जल्द आराम मिलता है। क्योंकि वह गल कर मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है।

4.  कुलथी की दाल को भिगोकर खाने के फायदे क्या है? (What are the benefits of kulthi daal after soaking?)

आयुर्वेद के अनुसार अगर हम कुलथी की दाल को भिगोकर फिर पकाते हैं या इसका एक किसी भी तरह से इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग करती है। जिससे कि आप बीमारियों से लड़ने के लिए ज्यादा सक्षम हो जाते हैं।

5. कुलथी की दाल का दूसरा नाम क्या है? (What is the second name of Kulthi daal?)

कुलथी की दाल को हॉर्स ग्राम (Horse gram in Hindi) के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे कुलिथ, हुलगा, मुथिरा और उल्वा के नाम से भी जाना जाता है।

दुल्हन की बाजुओं के लिए स्पेशल बाजूबंद मेंहदी डिजाइन

Leave A Reply

Your email address will not be published.