Best Beauty & Fashion Blog!

गर्भवती महिला को कौन सा फ्रूट खाना और नहीं खाना चाहिए – Fruits During Pregnancy in Hindi

गर्भावस्था हर स्त्री के जीवन का एक ऐसा हिस्सा होता है जिसमें उसे अपने साथ-साथ अपने होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना होता है। इस अवस्था में कोई भी चीज खाने-पीने से पहले वह अपने पेट में पल रहे बच्चे के बारे में सोचती है।
यदि आप भी गर्भवती हैं तो आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपके लिए गर्भावस्था के दौरान खाने वाले फलों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि गर्भवती महिला को कौन सा फ्रूट खाना चाहिए (Which fruit should I eat in pregnancy?) और कौन सा फल आपके और आपके शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं हमारा आज का यह आर्टिकल:

गर्भावस्था के दौरान फल खाते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? (Precautions eating fruits during Pregnancy in Hindi)

सबसे पहले बात करते हैं कि गर्भावस्था के दौरान फल खाते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। गर्भावस्था का समय एक रोमांचक समय होता है जहां आप एक तरफ अपने बच्चे के आने की प्रतीक्षा कर रही होती है और दूसरी ही तरफ आपके मन में इस बात की भी चिंता होती है कि आपके बच्चे के लिए आपकी खाने वाली हर चीज हेल्दी हो। इसलिए इस समय में खाने या पीने का चुनाव करने की समस्या एक बड़ी समस्या हो जाती है। क्योंकि बच्चे का स्वास्थ्य आपके लिए किसी भी और चीज से ऊपर होता है। तो चलिए अब बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान फल खाते समय आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए:

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान आपको उन फलों का सेवन करना चाहिए जो आपके लिए और आपके बच्चे के लिए लाभदायक हो।

आयरन और फोलेट:

गर्भावस्था के दौरान आपके फलों में होना चाहिए आयरन और फोलेट, इस बात को डॉक्टर्स ने भी साबित किया है कि गर्भवती महिला के खाने में आयरन और फोलेट की मात्रा अधिक होनी चाहिए। फलों को फोलेट और आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए गर्भावस्था में फल खाना एक महिला के लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

आपका फल विटामिन सी की पूर्ति करने वाला होना चाहिए:

कोई भी फल का चयन करने से पहले आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि उसमें आपके शरीर में विटामिन सी की कमी पूरे करने की क्षमता हो। इसलिए आपको इस अवस्था में ऐसे फलों को ही चुनना चाहिए जो विटामिन सी युक्त हों।

कब्ज से राहत:

गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओं को कब्ज की समस्या आमतौर पर देखी जाती है। इसलिए आप ऐसे फलों को अपने खाने में ऐड करें जो कि आपकी कब्ज की समस्या से आपको राहत दे सके।

हाई ब्लड प्रेशर से राहत:

आपके खाने वाले फलों में फाइबर की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि आपको आपकी प्रेगनेंसी के 20वें सप्ताह में भी कोई हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम ना आ सके।

  • इसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान फल खाते समय कौन सी और सावधानियां आपको बरतनी चाहिए:
  • जब भी आप गर्भावस्था के दौरान फल खाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की फल उसी समय काट कर खाएं। पहले कटे हुए फल का सेवन ना करें।
  • ज्यादा पके हुए फलों को अपने आहार में शामिल न करें। ऐसा करने से पेट में दर्द या कोई और समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • फलों को अच्छी तरह साफ पानी से धोकर ही अपने खाने में शामिल करें।
  • गर्भावस्था में फल खाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपका फल में किसी तरह की खरोच ना हो यानी की वह बिल्कुल फ्रेश हो।

अगर आप अपने गर्भावस्था में उपरोक्त सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी सेहत और आपके होने वाले बच्चों की सेहत अवश्य ही अच्छी होगी।

 प्रेगनेंसी में कौन से फल महिला को खाने चाहिए? (What are the fruits to eat during pregnancy?)

गर्भावस्था के दौरान फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि कौन से फल आपके और आपके होने वाले बच्चों के लिए लाभदायक हैं।

प्रेगनेंसी में कौन से फल महिला को खाने चाहिए

1. सेब यानी कि एप्पल-

सेब का सेवन हर गर्भवती महिला को अपनी पूरी गर्भावस्था में अवश्य करना चाहिए। क्योंकि सब सभी फलों में से एक महत्वपूर्ण फल है जो कि आपके बच्चे की ग्रोथ के लिए सबसे इंपोर्टेंट है। इसके साथ ही सेब का सेवन करने से आप में और अपने बच्चों में अस्थमा और एक्जिमा से लड़ने की ताकत पैदा होती है। अगर हम सेब के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए आई और विटामिन डी के साथ-साथ जिंक की मात्रा भी अधिक होती है जो कि आपके शरीर को और आपके बच्चे की ग्रोथ के लिए अति आवश्यक है।

2. कीवी-

अब बात करते हैं प्रेगनेंसी में कीवी खाने के फायदे के बारे में: किवी एक ऐसा फ्रूट है जिसमें अधिक मात्रा में फोलेटी यानी कि फोलिक एसिड पाया जाता है। फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान हर औरत के शरीर की एक आवश्यक सप्लीमेंट है। क्योंकि फोलेट की कमी से आपके बच्चे में दिमाग की प्रॉब्लम तथा हड्डियों से जुड़े हुए रोग आदि की समस्या हो सकती है इसलिए किवी खाना प्रेगनेंसी के दौरान काफी लाभदायक है।

3. बनाना यानि कि केला

ये फल एक गर्भवती महिला के लिए सुपर फूड का काम करता है। क्योंकि केले में कैल्शियम और पोटेशियम की मात्रा उच्च स्तर पर होती है जिसकी वजह से रातों में पैरों पर होने वाली एंठन को रुकने में मदद मिलती है और महिलाओं को किसी भी तरह के कष्ट का सामना करना नहीं पड़ता है। इसके अलावा केला खाने से पोषण संबंधी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकता है। इसलिए यदि आप गर्भवती है और आपको डायबिटीज नहीं है तो आपको इस अवस्था में अकेला अवश्य खाना चाहिए।

4. चेरी –

एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर पाया जाता है। जो की गर्भवती महिला और उसके शिशु के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा यदि गर्भवती महिला चेरी का सेवन करती है तो ब्लड लेवल बढ़ने का जो जोखिम है वह भी दूर हो जाता है। इसलिए गर्भावस्था में चेरी को अपने खाने में जरूर शामिल करें।

5. संतरा

इसके बारे में तो सबको पता ही है कि संतरा एक ऐसा फल है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी आपके होने वाले बच्चों की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आपको गर्भावस्था के दौरान संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही संतरा एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कि आपके शरीर में किसी भी प्रकार के होने वाले नुकसान से आपको बचाता है।

6. खुमानी-

यदि आपके मन में भी ये ख्याल बार-बार आता है कि गर्भावस्था में कौन सा फ्रूट खाना चाहिए उस लिस्ट में खुमानी भी शामिल है। जो कि फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होती है। इसके अलावा खुमानी में आपको बहुत से खनिज और विटामिन भी मिल जाएंगे। गर्भावस्था में आपको सूखे खुमानी अवश्य खाने चाहिए जो कि आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं और आपके रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान खुमानी खाना आपके लिए काफी फायदेमंद फल है

7. नाशपाती यानी कि पीयर-

नाशपाती में भी मिनरल, फोलेट और विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि एनीमिया की शिकायत को भी दूर करने में सहायक है। इसलिए अगर आपको नाशपाती खाना पसंद है तो गर्भ अवस्था में ये आपके तथा आपके पेट में पल रहे बच्चे के लिए बहुत लाभदायक है।

8. चीकू-

गर्भावस्था में अपने और अपने बच्चों की सेहत को अच्छा बनाने के लिए आप अपने फलों की लिस्ट में चीकू को भी शामिल कर सकते हैं। चीकू में कार्बोहाइड्रेट तथा बहुत से एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो की मां और उसके बच्चे को काफी फायदा देते हैं।

9. स्ट्रॉबेरी-

गर्भावस्था के दौरान सब महिलाओं के मन में ये प्रश्न जरूर उठता है कि गर्भ अवस्था में कौन सा फल खाना चाहिए तो हम आपको बता दें कि आप गर्भावस्था में स्ट्रॉबेरी का सेवन भी कर सकती हैं। जो की आयरन से भरपूर होती है और साथ ही आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को भी पूरा करती है।

10. अनार-

अनार के एंटीऑक्सीडेंट गुणों के बारे में तो सब लोग जानते ही हैं और गर्भावस्था के दौरान आप को अपने ब्लड लेवल को बढ़ाने की भी आवश्यकता होती है तो उसके लिए अनार सबसे फायदेमंद फल है। इसके साथ ही अनार खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सूजन से बचाव भी होता है।

11. शरीफा-

गर्भावस्था में कौन सा फल खाना चाहिए उसमें शरीफा भी शामिल है। शरीफा आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है यानी कि आपके शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत शरीफा खाने से बढ़ जाती है। गर्भवस्था के दौरान अगर हो सके तो आप शरीफा फल को भी अपने आहार में शामिल अवश्य करें।

प्रेगनेंसी में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए? (Which fruit is not good to eat in pregnancy?)

अभी तक हमने आपको प्रेगनेंसी में खाने वाले फलों के फायदे के बारे में बताया है तो चलिए अब बात करते हैं की प्रेगनेंसी के दौरान कौन सा फ्रूट आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है (Which fruit is not beneficial during pregnancy?)

प्रेगनेंसी में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए

1. अनानास-

गर्भावस्था के दौरान यदि आप अनानास का सेवन करते हैं तो आपको कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसा पाया गया है कि अनानास का सेवन करने से डिलीवरी भी प्रीमेच्योर हो जाती है और साथ ही गर्भपात का कारण भी अनानास बन सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अनानास से दूरी बनाकर रखने में ही आपका और आपके बच्चे का फायदा है।

2. अंगूर

गर्भावस्था के दौरान यह प्रश्न भी एक गर्भवती महिला के दिमाग में अवश्य आता है कि क्या गर्भवती अंगूर खा सकती है? तो हम आपको बता दें कि अंगूर का सेवन गर्भावस्था में करने से आपको परहेज करना चाहिए। क्योंकि अंगूर में रेस्पिरेटरी नामक एक तत्व पाया जाता है जो की एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रभाव रखता है। इसलिए अंगूर खाने से आपके पेट में पल रहे बच्चे की खून के प्रवाह में बाधा पैदा हो सकती है। इसलिए गर्भ अवस्था के दौरान अंगूर खाने से बचें।

3. कच्चा पपीता

प्रेगनेंसी में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए इस प्रश्न का सबसे पहले जवाब है कच्चा पपीता। क्योंकि कच्चा पपीता खाने से गर्भपात होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान आप कच्चे पपीते से दूर ही रहें।

तो ये थे कि आपको गर्भवस्था में कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा फल आपके लिए नुकसान देने वाला है।

गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान कितने फल खा सकती हैं?  (How many fruits can I eat during my pregnancy?)

अगर हम इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने जाएं तो डॉक्टर के हिसाब से आप दिन भर में 3 से 4 बार अपनी पसंद के और फायदेमंद फलों का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि आप दिन में एक सेब अवश्य खाएं, एक केला जो की आपकी पेट की समस्या से आपको दूर रखेगा। इसके साथ ही आप अपनी पसंद का कोई एक और फल जो कि आपके और आपके बच्चे के लिए फायदेमंद है अपने सारा दिन के आहार में अवश्य शामिल करें।

तो यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको गर्भवती महिला को कौन सा फल खाना चाहिए in Hindi (Which fruit is good for pregnant woman in Hindi?) और गर्भवती महिला को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए इसके बारे में हर तरह की जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा और अगर आप हमारे आर्टिकल में बताएं अनुसार गर्भावस्था में फलों का सेवन करती है, तो वह आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके मन में किसी भी तरह का कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बिना झिजक पूछ सकती हैं।

प्रेगनेंसी में कौन सा फल खाना चाहिए और कब खाना चाहिए? FAQ

1. कंसीव करने के लिए कौन सा फ्रूट खाना चाहिए? (Which fruit is suitable for early conceive?)

जल्दी कंसीव करने के लिए आप संतरा, किवी तथा स्ट्रॉबेरी जैसे फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिल सकती है।

2. प्रेगनेंसी में सेब कब खाना चाहिए? (When to eat Apple during pregnancy?)

प्रेगनेंसी में सेब खाना आपके शरीर के लिए अति आवश्यक है। सेब में फ्रुक्टोज होता है जो कि आपकी नींद में बाधा डाल सकता है। इससे सेब का सेवन आपको दिन के समय ही करना चाहिए और रात में सेब खाने से परहेज़ करें।

3. प्रेगनेंसी में संतरा खा सकते हैं क्या? (Can I ear Orange in pregnancy?)

प्रेगनेंसी में संतरा खाना गर्भवती महिलाओं के लिए की रामबाण है। संतरे में विटामिन सी के तत्व पाए जाते हैं जो कि हर प्रेगनेंट वूमेन के लिए बेहद आवश्यक चीज है। इसलिए संतरे का सेवन गर्भवती महिला को अवश्य करना चाहिए जो उसके बच्चे के दिमाग के विकास के लिए थी जरूरी है।

4. प्रेगनेंसी के लिए कौन सा फल खराब है? (Which fruit is not good in pregnancy?)

प्रेगनेंसी के दौरान कौन सा फल नहीं खाना चाहिए (Which fruit is not to eat during pregnancy) इसके बारे में हमने आपको हमारे आर्टिकल में बताया है जैसे कि कच्चा पपीता, पके हुए फल, अंगूर तथा अनानास का सेवन एक प्रेगनेंट वूमेन के लिए सेहतमंद नहीं है।

5. प्रेगनेंसी में संतरा कब खाना चाहिए? (What is the right time to eat orange in pregnancy?)

प्रेगनेंसी के दौरान यदि आप संतरे का सेवन करती हैं तो आप सुबह और शाम दोनों समय में संतरा खा सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा संतरा खाने की शौकीन है तो आप पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

दुल्हन का उबटन कैसे बनाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.