Best Beauty & Fashion Blog!

महिलाओं को गुलकंद खाने के फायदे और नुकसान क्या है?(What are The Advantages and Disadvantages of Eating Gulkand for Women in Hindi)

गुलकंद खाने में बहुत ही स्वाद होता है, इसके इलावा महिलाओं की सेहत से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में भी ये सहायक है। आज हम अपने आर्टिकल में महिलाओं के लिए गुलकंद के फायदे लेकर ए हैं। ये तो शायद आप जानते ही हैं कि गुलकंद गुलाब की पंखड़ियों से बनता है तथा इसकी खुशबू दिल को छूने वाली होती है। गुलकंद का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। लोग इसे पान में, चाय में या ढूध में मिलाकर भी पीते हैं। आईए अब बात करते हैं  गुलकंद खाने के फायदे के बारे में:

महिलाओं के लिए गुलकंद के फायदे(Benefits of Gulkand for Women)

महिलाओं के सौन्दर्य के लिए वरदान है गुलकंद

हर महिला को अपनी स्किन से बहुत प्यार होता है। रोज़ गुलकंद उनकी त्वचा के सभी प्रकार के दाग-धब्बों तथा पिम्प्लस को भी खत्म करता है। अगर आपकी आखों के नीचे सूजन है या लाली है तो भी गुलकंद आपके लिए फायदेमंद है।

ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा देता है गुलकंद जिससे कि त्वचा ग्लो करती है और आपकी उम्र कम दिखने लगती है।

महिलाओं के सौन्दर्य के लिए वरदान है गुलकंद - गुलकंद खाने के फायदे

प्रजनन में है फायदेमंद गुलकंद

महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही महिलाओं की होने वाली ब्लीडिंग तथा ल्यूकोरिया जैसी समस्याओं को भी गुलकंद दूर करता है।

महिलाओं के लिए सूखा नारियल खाने के फायदे और नुकसान

गर्भवती महिलओं को देता है राहत गुलकंद

गर्भ धारण के दौरान महिलाओं को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि उलटी, गैस, तनाव या शारीर में गर्मी। प्रेगनेंसी में गुलकंद खाने के फायदे तो अनेक हैं सबसे असरदार है कि ये शरीर में गर्मी को दूर करता है, क्यूंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। बच्चा होने के बाद जिन महिलाओं को ढूध कम आता है उनको भी गुलकंद का सेवन करना चाहिए।

गर्भवती महिलओं को देता है राहत गुलकंद - गुलकंद खाने के फायदे

कब्ज को दूर करता है गुलकंद

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं और कई प्रोब्लेम्स सामने आने लगती हैं, उनमें से एक है कब्ज की समस्या। ये समस्या प्रेगनेंट महिलाओं के लिए आम है। लेकिन गुलकंद का सेवन उनके लिए राम बाण है। गुलकंद में जो चीनी की मात्रा होती है वो आंतों में से तरल पदार्थ खींचती है,  जिससे कब्ज से लड़ने में सहायता मिलती है।

कब्ज को दूर करता है गुलकंद - गुलकंद खाने के फायदे

पायरिया और लिवर के लिए टॉनिक का काम करता है गुलकंद

आयुर्वेद के मुताबिक, गुलकंद का सेवन शरीर में वात-पित्त को शांत करता है, जिससे पेट साफ़ रहता है। इसके साथ ही गुलकंद में पोटाशियम और सोडियम होता है जो कि ब्रेन और लिवर के लिए एक बेहतरीन टॉनिक का काम करता है।

पायरिया और लिवर के लिए टॉनिक का काम करता है गुलकंद - गुलकंद खाने के फायदे

शारीरिक जख्मों के लिए असरदार है गुलकंद

गुलकंद को खाने से शरीर में अल्सर और जख्म भी जल्द भरने लगते हैं। इसके इलावा यह पित्त को दबाने में मददगार है, तो जिन महिलाओं को गर्मी में नकसीर की प्रॉब्लम होती है, उनके लिए यह फायदेमंद है। अगर पाइल्स से परेशान हैं तो भी गुलकंद का उपयोग आपके लिए सही है।

प्रेगनेंसी में गुड़ खाने के फायदे और नुकसान

आईए अब जानते हैं गुलकंद खाने के नुकसान के बारे में(Let us now know About the Harm of Eating Gulkand)

  • गुलकंद का सेवन शुगर की समस्या को बढ़ावा देता है, डायब्टीज़ वाले इन्सान को गुलकंद का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इसके इलावा इसका रोज़ाना सेवन करने से वजन बढ़ने कि भी सम्भावना है।
  • अगर किसी को चीज़ों से या किसी खुशबू से एलर्जी की समस्या है तो गुलकंद खाने से वो एलर्जी बढ़ भी सकती है।

गुलकंद खाने के नुकसान - गुलकंद खाने के फायदे

आज हमने आपको गुलकंद खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आप भी शरीर की समस्यायों से झूझ रही हैं तो हमारे बताए अनुसार गुलकंद का सेवन अवश्य करें।

FAQ –

1. गुलकंद घर पे कैसे बनाएं? (How to make gulkand at home in hindi?)

गुलकंद घर पे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आईए जाने इसे बनाने की विधि:

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से साफ करें|
  • अब इन पंखुड़ियों को एक बड़े बर्तन में लेकर इसमें चीनी और इलायची को पीस कर मिलाएं। अगर आपको सौंफ का स्वाद अच्छा लगता है तो वो जरुर ऐड करें।
  • अब इन सब चीजों को साफ़ हाथों से अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस की मीडियम आंच पर पकने के लिए रख दें और लगातार हिलाते रहें ताकि जल न जाए|
  • जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो आंच धीमी कर दे और चाशनी के सुखने तक चलाते हुए पकाएं।
  • जब चाशनी पूरी तरह सूख जाए तो गैस को बंद कर दे और उसे ठंडा होने दें।
  • फिर इसे एक एयर टाईट कंटेनर में डालकर रख ले और इसका प्रयोग करते रहें।

 

2. गुलकंद को कैसे खाएं?

गुलकंद खाने में बहुत ही स्वाद होता है। आप इसे पानी या ढूध के साथ खा सकते हैं, ब्रेड पे लगा कर भी खा सकते हैं। इसके इलावा आप चाहें तो इसके लड्डू बना कर भी खा सकते हैं।

3. कब्ज में गुलकंद कैसे और कितना ले?

अगर किसी को कब्ज है तो वो एक से दो चमच्च तक गुलकंद का सेवन कर सकता है। ये शारीर में पाचन की प्रकिर्या को मजबूत करता है तथा कब्ज की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देता है।

4. गुलकंद क्या होता है?

गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों तथा चीनी का मिश्रण होता है। इसमें अपने स्वाद के अनुसार आप इलायची के दाने भी डाल सकते हैं। ये खाने में स्वाद तथा शरीर की बहुत सी तकलीफों को दूर करने में सहायक है।

5. गुलकंद की तासीर कैसी होती है?

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ये गर्भवती महिलाओं के शरीर में ठंडक पहुंचाता है।

6. प्रेगनेंसी में गुलकंद खा सकते हैं क्या?

प्रेगनेंसी में गुलकंद खाना बहुत ही लाभकारी है। महिलाओं को इस दौरान बहुत सी समस्याएं होती हैं जैसे कि उलटी, बदहजमी, एसिडिटी, पिम्प्लस। गुलकंद का सेवन करने से ये सभी कष्ट गर्भवती महिला के शरीर से दूर हो जाते हैं।

7. गुलकंद खाने से क्या फायदा होता है?

गुलकंद खाने से शरीर में तनाव, कमज़ोरी, तनाव या दर्द आदि की प्रोब्लम्स बिलकुल दूर हो जाती हैं। इसके इलावा गर्मियों में गुलकंद लू से भी बचाता है क्युकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

8. गुलकंद का सेवन कैसे करें?

गुलकंद को दिन में दो बार पानी या ढूध से खाएं। अगर आप चाहें तो एक चमच्च गुलकंद रोज़ाना नाश्ते में खा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.