Best Beauty & Fashion Blog!

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे – Benefits of Fig for Female

अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं और साथ ही महिलाओं को होने वाली कई शारीरिक समस्याओं को भी दूर करती हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको महिलाओं के लिए अंजीर के लाभ (Anjeer benefits for ladies) बताने वाले हैं। महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे – Benefits of Fig for Female.

ये तो हम सभी जानते हैं कि महिलाओं का जीवन आसान नहीं होता है, मानसिक तनाव के साथ साथ उन्हें बहुत सारे शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना एक्सरसाइज करती हैं, हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। इसके साथ ही ऐसे उपाय भी खोजती हैं जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हों। आज हम आपको एक ऐसे उत्पाद के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाने से महिला के शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इस उत्पाद का नाम है अंजीर जो हमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीज, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन बी 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी मात्रा में प्रदान करती है। इसलिए अंजीर का महिला के प्रजनन में फायदा (Fig benefits for female fertility) होता है। अंजीर महिलाओं के लिए काफी फायदे देती हैं जैसे कि हड्डियां मजबूत बनाती है और साथ ही प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाती है।

महिलाओं को मेनोपॉज की समस्या से बचाती है अंजीर

अंजीर एक ऐसा प्रकृतिक उत्पाद है जिसमें जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए ज़रुरी होती हैं। इस वजह से महिलाओं के लिए अंजीर के लाभ हैं। साथ ही अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी होता है, जो हार्मोन को डिस्टर्ब होने से बचाता है। अगला अंजीर का फायदा है कि ये महिलाओं को मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाता है।

अंजीर मोटापे की समस्या को दूर करती है

आजकल बढ़ता वजन महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है और सभी महिलाएं इस बात से परेशान हैं। अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं तो अपनी डाइट में अंजीर को शामिल ज़रूर करें। अंजीर वजन कम करने में मदद करती है क्यूंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके साथ ही अंजीर में कैलोरी भी ज़्यादा होती हैं जो वजन बढ़ा भी सकती हैं। इसलिए का सेवन करते समय इस बात का भी ध्यान रखें।

हड्डीयों को मज़बूत बनाती है अंजीर

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को जोड़ों तथा हड्डियों में दर्द रहने लगता है। इसकी वजह होती है कि समय के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। अगर आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो आपको अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिल जाएगा जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएगा।

शरीर में खून की कमी को दूर करती है अंजीर

अधिकतर महिलाओं में खून की कमी रहती है, जिसे पूरा करने लिए सबसे जरूरी है हेल्दी डाइट। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप अंजीर का सेवन भी कर सकती हैं। शरीर में हिमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने तथा खून की कमी को पूरा करना सूखे अंजीर का महिलाओं को फायदा (Dry fig benefits for female) है।

हार्ट को हेल्दी बनाती है

अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट होता है जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसके साथ ही साथ ही अंजीर शरीर से फ्री रेडिकल्स को भी खत्म करता है और ऐसे ही अंजीर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंजीर हार्ट की समस्या का दूसरा कारण है ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर का बढ़ना, अंजीर इस स्तर को कम करके हार्ट को स्वस्थ बनाता है।

महिलाओं को अंजीर को कैसे खाना चाहिए? (How to Eat Anjeer)

अंजीर का सेवन एक फल या ड्राय फ्रूट् के रूप में किया जा सकता है। अगर आप अच्छी सेहत के लिए सूखे अंजीर खाना चाहते हैं, तो इसे भिगोकर खाएं। रात को 2 अंजीर आधे गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठ कर भीगे हुए अंजीर को खाली पेट खाएं। खाली पेट अंजीर खाने के फायदे हैं कि अंजीर आपके पेट को साफ़ करती है और पाचन की किर्या को बढ़ाती है। इसके साथ ही आप अंजीर बादाम तथा अखरोट आदि के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

प्रेगनेंसी में अंजीर कब खाना चाहिए? (Fig benefits in pregnancy)

प्रेगनेंसी में ताजी और सूखी अंजीर खाना माँ और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित होता है। अंजीर बहुत ही पौष्टिक होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे हैं कि ये उनके शरीर में:

  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है, इसमें बहुत मात्रा में पोटैशियम होता है जो कि गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है।
  • इनमें बहुत से खनिज पदार्थ, शुगर, फैट, आयरन और कैल्शियम भी होते हैं जो मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
  • अंजीर में डायट्री फाइबर भी होते हैं जो कब्‍ज को दूर करते हैं और पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।
  • अंजीर में एल्‍केलाइन होता है और शरीर में एसिड लेवल को बैलेंस करता है।
  • अंजीर में मौजूद कैल्शियम शिशु और मां दोनों की हड्डियों तथा दांतों के विकास में मदद करता है।
  • अंजीर के सेवन से भ्रूण के मस्तिष्‍क का विकास भी होता है।
  • अंजीर में बहुत आयरन होता है जो कि गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद है और उनके शरीर में अनीमिया कि शिकायत नहीं होने देता।
  • अंजीर का विटामिन ब 6 उनकी मोर्निंग सिकनेस की समस्या को भी दूर करता है।

उपरोक्त सभी गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे हैं। प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी अंजीर खाना फायदेमंद साबित होता है।

अंजीर के बारे में पूछे जाने वाले महिलाओं के प्रश्न (FAQ)

ज्यादा फायदे के लिए महिलाओं को रोज़ाना कितने अंजीर खाने चाहिए? (How many anjeer should we eat?)

ख्याल रहे कि अंजीर की मात्रा 2 या 3 रोज़ाना ही रखनी चाहिए क्यूंकि अधिक मात्रा में अंजीर खाने से दस्‍त और दांतों में कीड़े भी लग सकते हैं।

गर्भवती महिला को कितनी अंजीर खानी चाहिए? (How many anjeer pregnant woman should eat)

अंजीर गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद है। मगर इसका सेवन उतना ही करें जितना हमने आपको ऊपर बताया हैं ताकि आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहें।

क्या महिलाएं अंजीर को दूध के साथ खा सकती हैं? (Benefits of fig with milk to females)

अंजीर और दूध का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। उनकी माहवारी के दिन होने वाली सभी समस्याएँ दूर हो जाती हैं।

क्या प्रेगनेंसी में होने वाली एसिडिटी को अंजीर दूर कर सकती है? (Is fig beneficial in curing pregnancy acidity?)

प्रेगनेंसी में महिलाओं को बहुत सी समस्याएं होती हैं उनमे से एक है एसिडिटी। अगर आप सूखे अंजीर को गुड़ में मिलाकर खाएं तो एसिडिटी कि समस्या दूर हो जाएगी।

महिलाओं को अंजीर सबसे ज्यादा कब खाने से फायदा देता है? (When do ladies eat figs for more benefits?)

यदि महिला 1 या 2 अंजीर सुबह खली पेट रात भर भिगो कर रखें खाएं तो महिलाओं के शरीर की बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

रुके हुए पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय

Leave A Reply

Your email address will not be published.