Best Beauty & Fashion Blog!

रुके हुए पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय – मासिक धर्म में देरी के कारण In Hindi

वैसे तो सबके शरीर की बनावट अलग होती है मगर फिर भी समय पे माहवारी न होना हर स्त्री के लिए संकेत है कि शरीर में कोई ऐसी हलचल चल रही है जो कि नुक्सानदायक हो सकती है। रुके हुए पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय - मासिक धर्म में देरी के कारण

पीरियड्स मतलब कि माहवारी महिला के शरीर की एक किर्या है जो कि प्रकृतिक है। कभी कभी ऐसा हो जाता है कि पीरियड्स में देरी हो जाती है या समय आने पर भी पीरियड्स नहीं आते हैं। ऐसा होने पर महिला के शरीर में कई बीमारियाँ पैदा हो सकती हैं। पीरियड्स का रुकना एक पीड़ादायक समय भी हो सकता है तो महिला को पीरियड्स लाने के उपाय (Measures for periods in Hindi) सोचने पड़ते हैं।

रूखी-सूखी त्वचा के लिए 10 बेस्ट स्किन व्हाइटनिंग क्रीम

 

मासिक धर्म आने के लक्षण ( Symptoms your period is coming in Hindi)

पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए आसान नहीं होता, बल्कि पीरियड्स आने के कुछ दिन पहले से ही पीरियड्स आने के लक्षण नज़र आने लगते हैं। जैसे कि:

  • समय पर भूख न लगना

    कुछ महिलाओं को पीरियड्स के पहले या पीरियड्स के दौरान भूख नहीं लगती है और न ही कुछ खाने का मन करता है।

  • मूड स्विंग्स होना 

    महिलाओं के व्यवहार में भी परिवर्तन होता है जब उनके पीरियड्स आने वाले होते हैं। ऐसे में या तो वो बहुत चिड़चिड़ी हो जाती हैं और या ज्यादा भावुक हो जाती हैं।

  • सिर भारी होना तथा उल्टी होना 

    पीरियड्स के कुछ दिन पहले कुछ महिलायों के सिर में दर्द रहने लगता है या कभी कभी उल्टी की भी शिकायत होती है।

  • पेट में दर्द होना

    पीरियड्स आने के लक्षणों में पेट का एंठना एक आम बात है। कई महिलाओं को इस दौरान पेट के साथ कमर और शरीर के निचले हिस्से में भी ऐंठन की समस्या होती है।

मासिक धर्म में देरी का होना कई बार पार्टी, पूजा या कहीं बाहर जाने का सारा मज़ा ख़राब हो जाता है। वैसे तो दवाइयों का सेवन भी पीरियड्स लाने का उपाय हो सकता है। आजकल महिलाएं अपने प्रोग्राम के हिसाब से दवाई लेकर पीरियड्स को जल्दी या देरी से लाने की कोशिश करती हैं। ऐसा करने से पीरियड्स तो आ जाते हैं लेकिन साथ ही कई तरह की परेशानियों को भी ले आते हैं जैसे कि बहुत ज्यादा रक्तस्राव, पेट में ज्यादा दर्द आदि।

अगर हम दवाइयों के इलावा घरेलू नुस्खों को अपनाएं तो शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। आज हम अपने आर्टिकल में आपको रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाए (Measure for irregular periods) बताने वाले हैं जो कि आप घर पर ही बिना किसी दवाई के कर सकती हैं। उससे पहले आईये जानते हैं कि मासिक धर्म में देरी के क्या क्या कारण हो सकते हैं:

इन 4 एक्सरसाइज से दूर होगी आंखों के आसपास की झुर्रियां

 

मासिक धर्म में देरी के कारण व उपाय (Reasons and measures for delay in periods in Hindi)

वैसे तो पीरियड्स का महिला को आना प्रकृति का एक नियम है। मगर इस नियम में कई वजह से बहुत बार बदलाव हो जाता है और ये बदलाव स्त्री के शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए वो सोचने लगती हैं कि क्या खाने से पीरियड आते हैं? ऐसे ही कुछ शारीरिक बदलाव आज हम आपको बताने जा रहे हैं:

  • शारीरिक हार्मोनस में बदलाव
  • धुम्रपान या शराब का सेवन
  • मासिक तनाव या चिंता
  • पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
  • शारीर में पोषक तत्वों की कमी
  • थायराइड की शिकायत
  • खून में प्रोलैक्टिन हॉर्मोन की मात्रा का ज़्यादा होना
  • पेल्विक इन्फ्लेमेटरी बीमारी यानी प्रजनन अंगों का संक्रमण होना
  • टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज होना
  • मोटापे के कारण बनने वाला एस्ट्रोजन हॉर्मोन का बढ़ना

उपरोक्त सभी मासिक धर्म में देरी के कारण हैं। मगर इनमें से बहुत से ऐसे कारण हैं जिन पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं हिता है। मगर हम इन कारणों की वजह से जो पीरियड्स में देरी होती है उसे दूर करने के घरेलू उपाय कर सकते हैं। आईये अब इस परेशानी से निपटने के उपाय के बारे में जानते हैं।

1. सौंफ का सेवन (Benefits Of Fennel Seeds in period)

ये सबसे आसान और सही उपाय है, इसे उपयोग करने का तरीका भी आसान है:

  • बर्तन में चार कप पानी और एक चमच्च सौंफ डाल कर पांच मिनट तक उबालें।
  • फिर उसे एक दुसरे बर्तन में छान कर ठंडा कर लें।
  • फिर पूरे दिन में इस मिश्रण को थोड़ी थोड़ी देर में पीते रहें।

Benefits Of fennel in period

सौंफ के इस मिश्रण के फायदे

सौंफ पेट साफ़ करती है और पेट के दर्द को दूर करती है ये तो आप जानते ही हैं लेकिन ये पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय में से भी एक है। सौंफ का ये घोल पेट में जाकर एक एस्ट्रोजेनिक एजेंट की तरह काम करता है, जिससे कि आपके मासिक धर्म को जल्दी लाने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही सौंफ में एम्मेनागॉग का प्रभाव भी होता है, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इस इफेक्ट से पीरियड्स समय पर आने लगते हैं। साथ ही सौंफ पानी का ये मिश्रण गर्भाशय में पैदा होने वाले संकुचन को भी कम करता है, और पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द से भी राहत देता है।

2. हल्दी (how to use turmeric to get periods)

हल्दी शरीर में औषधि का काम करती है, ये तो हम जानते ही हैं। मगर आप शायद ये नहीं जानते हैं कि ये मासिक धर्म को ठीक करने की दवा का भी काम करती है। इस उपाय के लिए आपको करना है कि:

  • एक गिलास में एक चमच्च हल्दी और गर्म पानी को मिक्स करना है।
  • इस घोल को पीरियड्स आने के पहले 10-15 दिन तक रोज़ पीना है।

हल्दी पानी के घोल के फायदे

मासिक धर्म न आने पर भी हल्दी बहुत उपयोगी है। हल्दी को वर्षों से आयुर्वेदिक औषधि के रूप में पीरियड लेट आने के उपाय (Measures for late periods) के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। हल्दी में एम्मेनागॉग होने का असर ब्लड फ्लो को बढ़ा कर शरीर में हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है। इसके साथ ही पीरियड्स नियमित करने और उस समय में होने वाले पेट के दर्द को कम करने में भी बहुत सहायक है।

3. दालचीनी का उपयोग (cinnamon for period pain)

दालचीनी का सेवन भी आपके पीरियड्स की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको:

  • आधा चमच्च दालचीनी को एक गिलास दूध में मिलाना है।
  • ऐसा मिश्रण नियमित रूप से पीना है।
  • अगर चाहें तो पीरियड्स आने से पहले दालचीनी की चाय भी पी सकते हैं।

cinnamon for period

पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय में दालचीनी के फायदे

दालचीनी आपके शरीर के तापमान को बढ़ाती है, जिससे पीरियड्स के समय पर या जल्दी आने के चांसेस बढ़ जाते हैं। साथ ही इसमें हाइड्रोक्सीचैल्कोन (Hydroxychalcone) का कंपाउंड होता है, जो पीरियड्स को रेगुलर करने के साथ साथ उस समय के पेट दर्द को तथा रक्तस्राव को कंट्रोल करने में भी सहायक है। इसीलिए ये पीरियड्स लाने के उपाय की लिस्ट में शामिल है।

इन ट्रेंडिंग बाजू ब्लाउज आस्तीन डिजाइन से अपनी साड़ी को दें नया लुक

4. पपीता

इस उपाय में आपको एक कटोरी कता हुआ पपीता लेना है और:

  • उसे पीरियड्स के आने की डेट से एक-दो हफ्ते पहले से जब तक पीरियड्स न आएं रोज़ खाना है।

पपीते के इस उपाय का फायदा

हरे पपीते में गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन को कंट्रोल करने का गुण होता है। इसी लिए हरे पपीते को पीरियड्स लाने का घरेलू उपाय माना जाता है।

5. गाजर का सेवन

गाजर खाना भी मासिक धर्म को रेगुलर करने में उपयोगी है। इसे उपयोग करना भी आसान है:

  • दो ताज़ा गजरों को काटकर मिक्सी में पीस लें।
  • फिर छाn कर इनका जूस गिलास में निकाल लें।
  • इस जूस को रोज़ाना पिएं।
  • यदि आप जूस नहीं निकल पाते हैं तो गाजर को काट कट खाना भी उपयोगी है।

गाजर खाने के फायदे

बीटा-कैरोटीन और कैरोटीन ऐसे तत्व हैं जिनकी कमी से मासिक धर्म अनियमित हो जाते हैं। गाजर को इसलिए पीरियड लेट आने के उपाय में शामिल किया गया है क्यूंकि गाजर इन तत्वों की कमी को दूर करती है।

6. अदरक

इसका सेवन भी आपके पीरियड्स की दिक्कत से रहे देता है आपको करना है कि:

  • अदरक को काट कर पीस लेना है और तक़रीबन एक चमच्च रस निकल लेना है।
  • उसमे एक चौथाई शहद मिला लेना है।
  • डेट आने के एक हफ्ते पहले से इसे पीना शुरू कर देना है।

फायदे

अदरक स्वास्थ्य की कई समस्याओं का घरेलू उपाय है। इसके साथ ही ये मासिक धर्म ठीक करने की दवा के रूप में भी काम करता है।

7. तिल के बीज का उपयोग

तिल के बीज गर्म होते हैं और ब्लड फ्लो को नियमित करते हैं:

  • 60 ग्राम तिल के बीज लें।
  • उनमे थोडा सा शहद मिलाएं।
  • रोज़ाना इस मिश्रण को सुबह के खाने से पहले खाएं।

फायदे

तिल के बीज के पाउडर का सेवन करने से मासिक चक्र रेगुलर हो जाता है। इसलिए इसे रुके हुए पीरियड लाने का उपाय माना जाता है। इसमें ऑलिगोमेनोरिया (Oligomenorrhea) है जो कि मासिक धर्म को लाने में मदद करता है।

8. एलोवेरा का जूस

एलोवेरा आपके शरीर की बहुत सी बिमारियों के लिए एक औषधि है।

  • एलोवेरा का जूस निकल लें या बाज़ार से बना बनाया जूस ले आएं।
  • पीरियड्स आने से हफ्ता पहले से और डेट आने तक इसे रोज़ पिएं।

एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा के बहुत से फायदे हैं उनमे से एक है पीरियड्स लाने का घरेलू उपाय (Home remedies for regular periods)। एक इसका सेवन हॉर्मोन्स को रेगुलेट करता है और आपके शरीर को फायदा देता है।

9. अजवायन के पत्ते

 इनका सेवन भी आपके पीरियड्स को रेगुला करता है।

  • 6 ग्राम सूखे अजवायन के पत्ते लें।
  • उन्हें पानी में अच्छे से उबाल लें।
  • इस पानी को डेट के आने से 10 दिन पहले से रोज़ पिएं।

अजवायन के फायदे

अजवायन का उपयोग एमेनोरिया से राहत पाने के लिए किया जाता है। जब मासिक धर्म अचानक बंद हो जाता है, तो उसे एमेनोरिया (Amenorrhea) कहा जाता है। ये परेशानी अजवायन का पानी दूर करता है इसलिए ये पीरियड्स लाने का उपाय (Measures for regular periods) है।

10. खड़ा धनिया

रुके हुए पीरियड्स को लाने के लिए खड़ा धनिया बहुत उपयोगी है।

  • एक चमच्च खड़े धनिये को दो कप पानी में उबाल लें।
  • छान कर इस पानी को दिन में तीन बार पिए।

फायदे

खड़ा धनिया तथा पानी के इस मिश्रण से आपके रुके हुए पीरियड्स नियमित हो जाएंगे। साथ ही यदि आपके पेट में पीरियड्स के समय काफी दर्द रहता है तो भी ये पानी एक दवा के रूप में काम करता है।

ऊपर दिए गए सभी उत्पादों का सेवन सही समय पर पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय हैं। आप इनमे से किसी को भी अपने लिए चुन सकती हैं।

बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

 

मासिक धर्म के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन (FAQ)

 

  • मुझे पीरियड्स देरी से क्यूँ आते हैं? (Why is my period so late?)

पीरियड्स देरी के आने के बहुत से कारण हो सकते हैं, हो सकता है आपके हार्मोन्स डिस्टर्ब हो गए हों। ऐसा भी हो सकता है कि शरीर में कुछ ऐसी कमी हो गई हो जिनका कनेक्शन पीरियड्स की रेगुलारिटी से है। इसके इलावा बहुत सारे मासिक धर्म देरी से आने के कारणों के बारे में हमने ऊपर बताया है।

  • रेगुलर पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए? (What to do for regular periods?)

यदि आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं तो आप ऊपर दिए गए किसी भी मिश्रण को नियमित रूप से लेते रहें, आपके पीरियड्स जल्द ही रेगुलर हो जाएंगे।

  • 5 मिनट में पीरियड कैसे लाए जा सकते हैं? (How to get periods in 5 minutes?)

5 मिनट में पीरियड्स लाने का कोई भी घरेलू नुस्खा नहीं है, यदि आप कोई दवाई लेते हैं तो शायद वो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आप कुछ दिन पहले से ऊपर दिए गए उत्पादों में से किसी एक का सेवन करें फिर आपको किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • समय पर पीरियड्स लाने के लिए क्या करें? (What are the measures for timely periods?)

अच्छा भोजन खाएं और ऐसी कोई भी दवा या उत्पाद का सेवन न करें जो अंदर जा कर आपके इंटरनल पार्ट्स के साथ कोई छेड़- छाड़ करे।

लम्बे बालों के लिए आंवला कैसे है फायदेमंद, जानें आंवला के उपयोग

Leave A Reply

Your email address will not be published.