Best Beauty & Fashion Blog!

महिलाओं के लिए शतावरी चूर्ण के फायदे (Shatavari Churna Benefits for Female in Hindi)

आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों का ऐसी हर समस्या को दूर करने में खास महत्व होता है। इन्ही जड़ी-बूटियों में से एक है शतावरी, यह जिसकी मदद से महिलाओं के शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

आयुर्वेद में कई ऐसी चीज़े हैं जिनकी मदद से महिलाओं की कई समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। फिर वो चाहे यौन समस्याएं हों, माहवारी कि समस्या हो या फिर गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी। आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों का ऐसी हर समस्या को दूर करने में खास महत्व होता है। इन्ही जड़ी-बूटियों में से एक है शतावरी, यह जिसकी मदद से महिलाओं के शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे (Shtavari benefits for females) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए शतावरी किस तरह एक राम बाण है।

क्या है ये शतावरी? ( What is Shatavari )

शतावरी एक जड़ी-बूटी है जिसे एस्पैरागस रेसमोसस भी कहा जाता है। यह आमतौर पर हिमालय पर्वत पर पाई जाती है। आयुर्वेद में शतावरी को होल बॉडी टॉनिक भी कहा जाता है, क्यूंकि ये शतावरी महिलाओं के लिए फायदेमंद ( Shtavari is beneficial for ladies) है और उनकी कई बिमारियों को दूर करती है।

प्राचीन कल से आयुर्वेदिक चिकित्सा में शतावरी का उपयोग जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस जड़ी-बूटी का स्वाद मिला-जुला सा होता है  होती है। डॉक्टर इसके चूर्ण को दूध के साथ लेने की सलाह देते हैं। इसके इलावा भारत के कई क्षेत्रों में इसे सब्जी के रूप में भी खाया जाता है।

महिलाओं की सेहत के लिए शतावरी के फायदे (shatavari benefits for women’s health)

आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं के पूरे स्वास्थ्य के लिए शतावरी काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से महिलाएं अपनी सेक्स पावर से लेकर प्रेग्नेंसी तक से जुड़ी हर परेशानी को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं शतावरी के फायदे (Benefits of shtavari):

वजन कम करने में असरदार

वजन कम करने में असरदार

महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं जिनकी वजह से उनका  वजन बढ़ जाता है। ऐसे में शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है। शतवारी में सॉल्युबल फाइबर और इन सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में सहायक है। इसके साथ शतावरी में कैलोरी कि मात्रा कम होती है और  90% से भी ज्यादा पानी होता है। इसी वजह से इसके सेवन से महिलाओं का बढ़ता वजन कंट्रोल में रहता है।

गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करती है शतावरी

गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करती है शतावरी

एसिडिटी से बचने के लिए भी शतावरी बहुत अच्छा घरेलु नुस्खा है। ये पेट में एलिमेंट्री कैनाल में गैस बनने से रोकती है जिससे कि गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जिन महिलाओं को अल्सर या दस्त की समस्या है, शतावरी उसके लिए भी राम बाण है। महिलाओं को शतावरी का फायदा (Shtavari benefits for females) लेने के लिए दिन में दो बार 1-2 ग्राम शतावरी चूर्ण लेने की सलाह दी जाती है।

माइग्रेन का असरदार इलाज है शतावरी चूर्ण

माइग्रेन का असरदार इलाज है शतावरी चूर्ण

माइग्रेन की वजह से बहुत से लोगों को काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। ये सिर दर्द की ऐसी समस्या है जिसमे अचानक से सिर में तेज दर्द शरू हो जता है। शतावरी माइग्रेन का इलाज करने में कई फायदेमंद सिद्ध हुई है। शतावरी में राइबोफ्लेविन (riboflavin) नामक एक विटामिन पाया जाता है, जो माइग्रेन की समस्या में एक प्रभावी दवा का काम करता है। माइग्रेन की समस्या वाली महिला को 30 ग्राम शतावरी चूर्ण का सेवन रोजाना करना है जिससे माइग्रेन के दर्द में काफी लाभ मिलेगा।

गर्भावस्था के समय महिलाओं के लिए वरदान है शतावरी

गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी (Shtavari benefits for pregnant ladies) काफी फायदेमंद है। शतावरी जड़ी-बूटी में जो फोलेट होता है, वो गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए लाभकारी है। इसलिए कई आयुर्वेद एक्सपर्ट गर्भ धारण के समय महिलाओं को शतावरी खाने की  सलाह देते हैं ताकि उनका स्वस्थ्य अच्छा रह सके।  साथ ही शतावरी चूर्ण का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक विकास में भी फायदेमंद है।

​महिलाओं के लिए स्तनपान में फायदेमंद

शतावरी का एक बहुत ही अच्छा फायदा उन महिलाओं के लिए है जो स्तनपान करवाती हैं।  शतावरी का सेवन उनके स्तन में दूध के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए महिलाओं को एक चौथाई चम्मच शतावरी पाउडर में दूध या शहद मिलाकर एक दिन में दो बार खाना है।  अपने डॉक्टर की सलाह से आप इसे जब तक ले सकती हैं जब तक आपका बच्चा स्तनपान करता है।

डायबिटीज की समस्या के लिए भी शतावरी उपयोगी है

डायबिटीज की समस्या के लिए भी शतावरी उपयोगी है

आज कल खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से महिलाएं और पुरुष दोनों को डायबिटीज जैसी कई बीमारियों ने पकड़ रखा है। शतावरी चूर्ण का महिलाओं को फायदा (Benefits of shtavari churn for females) है  इसके सेवन से वो डायबिटीज जैसी परेशानी को दूर कर सकती हैं। दरअसल, शतावरी में एंटीडायबिटीज गुण पाया जाता है, जो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है।

थायराइड और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है शतावरी पाउडर,

थायराइड और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है शतावरी पाउडर

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। उनमें से झड़ते बाल, थायराइड तथा ब्लड प्रेशर बहुत आम से बदलाव हैं। आम तौर पर ये प्रेगनेंसी के बाद सही हो जाते हैं मगर कुछ प्रोब्लेम्स बाद में भी महिला के शरीर को पकड़ कर रखती हैं। शतावरी उन सब प्रोब्लेम्स को दूर करने में महिलाओं की मदद करती है।

शतावरी यूरीनरी इंफेक्शन से भी बचाता है

शतावरी के इस्तेमाल से महिलाएं अपनी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या को भी दूर कर सकती हैं। बाज़ार में पतंजलि का शतावरी चूर्ण भी मिलता है जो भी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। शतावरी विटामिन ए की मात्रा से भरपूर है जो कि यूरीनरी इंफेक्शन को दूर करने में प्रभावी है। ये महिलाओं के लिए शतावरी के फायदों (Shtavari benefits for ladies) में से एक है। इसके साथ ही शतावरी किडनी से जुड़ी परेशानी को भी दूर करने में सहायक है।

माहवारी के दौरान महिलाओं के लिए शतावरी के लाभ

शतावरी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से भी चुत्कता देता है। इसका सेवन पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में सहायक है। इसके इलावा शतावरी चूर्ण के फायदे हैं जैसे कि शारीरिक कमजोरी तथा पेट में दर्द। इसलिए पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शतावरी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

यौन क्षमता को बढ़ाने में लाभकारी

शतावरी महिलाओं की यौन क्षमता को भी बढ़ाती है। इस जड़ी-बूटी के सेवन से महिलाओं में कामेच्छा की भावना बढ़ती है। इसलिए जिन महिलाओं की सेक्स के प्रति रूचि घट रही है, उनके लिए शतावरी का सेवन बहुत लाभकारी है। साथ ही यह उनके शरीर के हार्मोनस को बैलेंस करने में प्रभावशाली जड़ी-बूटी है।

शतावरी से होने वाले कुछ नुकसान ( Side effects of Shatavari )

इस बात से तो हम भली भांति जागरूक हैं कि किसी भी चीज़ का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। इस लिए शतावरी के केवल फायदे ही नहीं बल्कि शतावरी के फायदे और नुकसान (Shtavari benefits and damages to women) दोनों हैं। जहाँ शतावरी का सेवन महिलाओं के लिए वरदान है वहीँ अगर इसका सेवन सही ढंग या सही मात्रा में ना किया जाए तो शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए हमेशा शतावरी का सेवन आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। बिना सलाह के शतावरी का सेवन कुछ  मरीजों को गैस, एलर्जी,पेट में दर्द इत्यादि की परेशानी दे सकती है।

शतावरी के बारे में पूछे जाने वाले प्रशन (FAQ)

शतावरी टेबलेट के महिलाओं को क्या फायदे हैं? (What are benefits of shtavari tablet to women?)

शतावरी की टेबलेट खाने से महिलाओं का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है, और उनका शरीर बीमारियों से बचा रहता है। शतावरी उनकी बॉडी में जाके एक प्रोटेक्शन शील्ड की तरह काम करती है।

क्या पतंजलि शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के लिए हैं? (Does Patanjali shtavari churn is beneficial for ladies?)

महिलाओं की मासिक धर्म से संबंधित बीमारियों को दूर करता है पतंजलि शतावरी चूर्ण, जैसे कि ज्यादा ब्लीडिंग होना, बार-बार ब्लीडिंग होना, पेट में काफी दर्द होना, पीसीओडी व पीसीओएस की समस्या आदि।

महिलाओं को पतंजलि शतावरी चूर्ण कैसे लेना चाहिए? (How women must intake Patanjali shtavari churn?)

वैसे तो शतावरी महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है मगर फिर भी शतावरी चूर्ण हमेशा आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर लेना चाहिए। अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में हो जाए, तो शरीर में कई अन्य डैमेज हो सकते हैं।

क्या शतावरी की तासीर महिलाओं के लिए गर्म होती है? (Is Shtavari is hot for women?)

शतावरी महिलाओं के लिए एक औषधि है जो कि गुणों से भरपूर है।  शतावरी खाने में मधुर तथा इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो महिलाओं के मुश्किल दिनों में उन्हें आराम पहुंचाती है।

क्या शतावरी खाने से महिलाओं को कोई नुकसान हो सकता है? (Does Shtavari can have any damage to females?)

शतावरी के अधिक सेवन करने से कई महिलाओं को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, या उनकी त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। इसके इलावा इसका अधिक सेवन आंखों में खुजली और त्वचा में खुजली का कारण हो सकता है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

Leave A Reply

Your email address will not be published.