Best Beauty & Fashion Blog!

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे – Eating Apple In Pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला को फिट रहने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी होता है। जिसमें कि हरी पत्तेदार सब्जियां, ताज़े रसीले फल और उनकी पसंद का खाना जो कि मिनरल और विटामिन से भरपूर हो खाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसा करने से मां और होने वाले बच्चे के विकास में मदद मिलती है। और इन्हीं हेल्दी फूड में एक फ्रूट आता है “सेब”। एप्पल ही एक ऐसा फ्रूट है जो कि प्रेगनेंसी में अमृत की तरह काम करता है। प्रेगनेंसी के दौरान सेब खाने से महिला को दोगुने फायदे मिल सकते हैं।

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे

सबसे पहले कि फलों में सेब को सबसे ज्यादा पौष्टिक फल माना गया है। इसके अलावा सेब खाने से प्रेग्नेंट महिला को काफी और फायदे भी होते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे इन हिंदी (Benefits of eating apples in pregnancy in Hindi) के बारे में आर्टिकल लेकर आए हैं।

सेब एक ऐसा फल है जो कि कैल्शियम, विटामिन, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है और अगर गर्भवती महिला डेली सेब का सेवन करती है तो उसके होने वाले बच्चे के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। तो चलिए बात करते हैं प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे (Benefits of eating apples in pregnancy) के बारे में:

·पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है सेब

प्रेगनेंसी में महिला के शरीर में कई प्रकार के एक्सटर्नल और इंटरनल बदलाव होते रहते हैं। ऐसे ही इंटरनल हार्मोनल बदलाव प्रेग्नेंट वुमन के शरीर में होने वाले पाचन तंत्र पर भी काफी असर डालते हैं। अक्सर सुनने में आता है कि प्रेग्नेंट महिला को कब्ज, गैस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेब में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो की एक प्रेग्नेंट महिला के लिए इजी मल त्याग में फायदेमंद सिद्ध हुआ है। गर्भावस्था के दौरान रोज़ाना एक सेब खाना (Advantages of eating apples for a pregnant woman) पेट में दर्द या पेट फूलने की समस्या से गर्भवती महिला को दूर रखता है।

गर्भावस्था में करेला

· एनीमिया की समस्या को करता है दूर

गर्भवती महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है जिनकी वजह से एनीमिया नामक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए वैसे तो गर्भवती महिला को आईरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है ताकि उसके हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही सेब खाने से भी आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। क्योंकि सेब आयरन का एक अच्छा स्रोत है इसलिए गर्भावस्था के दौरान आपको सेब किसी भी रूप में अपने आहार में शामिल अवश्य करना चाहिए। जैसे कि एप्पल पाई, सेब का मुरब्बा या एप्पल जूस आदि।

एनीमिया की समस्या को करता है दूर

· इम्यून सिस्टम को करता है सेब

गर्भावस्था में शारीरिक शक्ति कम होने लगती है। इसके साथ ही महिला की इम्यूनिटी भी कम हो जाती है। जिससे कि बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। इसलिए उसे अपने खाने में ऐसी चीज़ें शामिल करना जरूरी हो जाता है जिससे उनकी इम्युनिटी बढ़ सके। हम आपको बता दें कि रोजाना सेब का सेवन करने से गर्भवती महिला की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है। और वह हर तरह के संक्रमण से अपने शरीर को बचा सकती हैं।

ब्राइडल नेल आर्ट डिजाइन

· सेब खाने से होती है एनर्जी बूस्ट

सेब ने यह कहावत तो सुनी होगी “An apple a day keeps the doctor away” यह कहावत सिर्फ कहने के लिए ही नहीं है बल्कि इस कहावत के मायने सचमुच में बहुत हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और रोजाना एक एप्पल का सेवन करती हैं तो कोई भी बीमारी आपके पास आने से पहले 100 बार सोचती है।

क्यूंकि रोजाना एक सेब खाना आपके लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। सेब में सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो कि आपको इंस्टेंट एनर्जी देने में सहायक हैं। प्रेगनेंसी में इंस्टेंट भूख लगती है इसलिए आप रेडी टू ईट एप्पल खाकर अपने उसे इंस्टेंट भूख को पूरा कर सकती हैं और अपने आप को तरो ताज़ा भी रख सकती हैं।

· हार्ट के लिए भी लाभदायक है सेब का सेवन

प्रेगनेंसी में रोजाना सेब खाने के फयदे (Benefits of apples during pregnancy) बहुत हैं जैसे कि ऐसा करने से आपको हृदय संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना सेब खाने से आपको कोलेस्ट्रॉल और आर्टरी वॉल में होने वाली सूजन से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही प्रेगनेंसी में जो सीने में जलन और मचली जैसी प्रॉब्लम्स महिला को फेस करनी पड़ती है, सेब खाने से उन प्रॉब्लम्स को भी दूर किया जा सकता है क्योंकि सेब एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी कारगर है।

हार्ट के लिए भी लाभदायक है सेब का सेवन

तो यह थे प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे! (Benefits of eating apples in pregnancy) अब आपको प्रेगनेंसी के दौरान सेब खाने के फायदे के बारे में तो पता चल गया है। अब समय है यह बताने का कि सेब आपको दिन के किस समय में खाना चाहिए ताकि आप उसके ज्यादा से ज्यादा फायदे ले सकें। इसके अलावा गर्भावस्था में सेब खाते समय कौन सी सावधानियां आपको ध्यान में रखना जरूरी हैं। सबसे पहले बात करते हैं कि प्रेगनेंसी में सेब खाने का सही समय क्या है? (What is the right time to eat apple in pregnancy?)

सेब खाने का सही समय सुबह नाश्ते का है। आपको प्रेगनेंसी के दौरान मॉर्निंग क्रेविंग्स होती है उसे समय अगर आप सेब का सेवन करती हैं तो आपके लिए इसके जरूरी और फायदेमंद पदार्थ और भी ज्यादा गुणी हो जाते हैं। इसके अलावा आप दोपहर के समय में सेब का जूस पी सकते हैं। अगर हम शाम की बात करें तो सेब खाना उस समय उचित नहीं माना जाता है।

लेकिन अगर आपके डॉक्टर ने आपको दिन में 1 से 2 सेब खाने की सलाह दी है तो आप उनके कहे अनुसार दिन के किसी भी समय सेब का सेवन कर सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको सब फल के रूप में ही खाना है आप सेब का जूस या मुरब्बा भी खा सकती हैं। इसके अलावा आप सेब को सलाद के रूप में भी कंज्यूम कर सकते हैं।

वैसे तो सेब खाने से प्रेगनेंट वूमेन को कोई भी नुकसान नहीं होता है। मगर किसी भी चीज का अगर हम ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो वह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। सेब में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत होती है। इसलिए अगर आप अधिक सेब का सेवन करते हैं तो आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। और साथ ही ये आपकी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी धीमा कर सकता है।

इसके साथ ही अगर आपका वजन ज्यादा है तो सेब खाने से आपके अंदर कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। यदि आप समय पर एक्सरसाइज कर रही है तो सेब खाना आपके लिए कभी भी नुकसानदायक नहीं हो सकता।

ये था हमारा आज का आर्टिकल!! जिसमें हमने आपको प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे (Advantages of eating apples in pregnancy) के बारे में बयाता है। उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। वैसे तो सेब हर महिला का फेवरेट फ्रूट होता है क्योंकि सेब खाने से स्किन भी ग्लो करती है और साथ ही बॉडी में भी बहुत सी बीमारियों से लड़ने की ताकत पैदा होती है।

इसके अलावा अगर प्रेगनेंसी में किसी भी चीज को खाने या करने के बारे में आप जानना चाहते हैं तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में अपने सवालों को बेझिझक लिख सकते हैं। उनका रिप्लाई करने में हमें बहुत खुशी होगी।

प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न!! (FAQs related to benefits of eating apples in pregnancy!!)

1. प्रेगनेंसी के दौरान एप्पल कब और कितना खाना चाहिए? (When can I eat apple in my pregnancy?)

गर्भवती महिला के शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसे सेब का सेवन काफी हद तक पूरा कर सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना सेब खाने से आप और आपका होने वाला बच्चा हेल्थी होगा। आप प्रेगनेंसी में 1 से 2 एप्पल रोजाना खा सकती हैं।

2. क्या मैं प्रेगनेंसी में रोज सेब खा सकती हूं? (Can I eat an apple daily in my pregnancy)

जी बिल्कुल, अगर आप चाहती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान आपको किसी भी गैस्ट्रिक संबंधी प्रॉब्लम का सामना ना करना पड़े तो आप रोजाना सेब का सेवन आपको अवश्य करना चहिए। क्योंकि सेब में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं जो कि आपको और आपके बच्चे के विकास में मदद करते हैं।

3. प्रेगनेंसी में सेब कब नहीं खाना चाहिए? (When should apples not be eaten during pregnancy?)

अगर आपको पेट में सूजन या गैस की समस्या है तो आपको प्रेगनेंसी में सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको फिर भी सेब खाने की इच्छा होती है या फिर सेब खाने की क्रेविंग होती है तो आप अपने डॉक्टर की सलाह पर इस अवस्था में सेब का सेवन करें।

4. गर्भवती महिला 1 दिन में कितने सेब खा सकती है? (How many apples can a pregnant woman eat in one day?)

अगर गर्भवती महिला को सेब खाना पसंद है और उन्हें गैस या पेट में सूजन की समस्या नहीं है तो वह रोजाना 1 से 2 सेब खा सकती हैं। या इसके इलावा एक समय सब का फल और दुसरे समय सेब का मुरब्बा खाना भी लाभदायक है।

5. प्रेगनेंसी में रोजाना सेब खाने से क्या होता है? ( What happens if you eat apples daily during pregnancy?)

वैसे तो किसी भी अवस्था में अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान सेब खाने के फायदे (Benefits of eating apple during pregnancy) अनेक हैं। ऐसा करने से आप में और आपके बच्चे में अस्थमा और किसी भी एलर्जी के विकसित होने की संभावना कम हो जाती है।

6. क्या रोज एप्पल प्रेगनेंसी के लिए अच्छा है? (Is eating apple daily good for pregnancy?)

रोज़ाना एक एप्पल गर्भवती महिला के लिए अच्छा होता है। क्योंकि यह उनके शरीर में आयरन और विटामिन की कमी को पूरा करता है। इसके बीज और पत्तियों का उपयोग अस्थमा की बीमारी को ठीक करने में भी कारगर है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.