Best Beauty & Fashion Blog!

P अक्षर की मेहंदी डिजाइन – सुंदर अरेबिक मेहंदी (P Name Mehndi Design)

मेहँदी डिजाईन लड़की के लिए अपने मेकअप और कपड़ों के बाद अगर किसी चीज की सुंदरता की तरफ ध्यान जाता है तो वह है उसके हाथों की मेहंदी। एक क्लासी सा मेकअप और बहुत ही स्टनिंग हाथों की मेहंदी एक महिला की खूबसूरती को निखार देती है। इसलिए हमने आपको सुंदर मेहंदी डिजाइंस के बारे में कई आर्टिकल्स में बताया है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं P अक्षर की मेहंदी डिजाइन। इससे पहले आपने हमारे आर्टिकल्स में A लैटर से शुरू होने वाली मेहँदी, S अक्षर से शुरू होने वाले मेहंदी डिजाइन और बहुत से ऐसे अल्फाबेट डिजाइन के बारे में पढ़ा होगा। जिनका खुद का नाम P से शुरू होता है या फिर उनके साजन का नाम का पहला अक्षर P अल्फाबेट है, उनके लिए आज का हमारा आर्टिकल काफी यूज़फुल होने वाला है।

P अक्षर की मेहंदी डिजाइन – सुंदर अरेबिक मेहंदी (P Name Mehndi Design)

साथ ही हम आपको P नाम की मेहंदी डिजाईन फोटो भी दिखा रहे हैं जिससे कि आपको अपने हाथों में मेहंदी लगाना या लगवाना आसान हो जाए।

R अक्षर की मेहंदी डिजाइन

 P अक्षर वाले खूबसूरत मेहँदी डिजाईन!!

वैसे तो हाथों की मेहंदी डिजाइन अपने आप में ही प्यार और खूबसूरती की ऐसी झलक होता है जो हर प्यार करने वाले को और भी करीब ले आता है। क्योंकि जब महिलाएं अपने हाथ कि मेहँदी में अपने पति का नाम लिखवाती हैं तो उनका रिश्ता आपस में और भी गहरा हो जाता है। साथ ही जितनी उत्साहित महिलाएं तैयार होने के लिए होती हैं उतनी ही मेहंदी लगवाने के लिए भी होती हैं। और ऐसा माना भी जाता है कि जिसके हाथ में मेहंदी का रंग गहरा होता है उसे अपने ससुराल में काफी प्यार और सम्मान मिलता है।

मेहंदी न केवल हाथों और पैरों को सजाने के लिए उपयोग की जाती है बल्कि अगर हम प्राचीन समय की बात करें तो उसे समय मेहंदी एक औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती थी। तो चलिए अब बात करते हैं और मेहँदी डिजाईन फॉर लैटर P के बारे में:

  • P अक्षर से शुरू होने वाला क्यूट मेहंदी डिजाइन

यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथ में लगा हुआ काफी क्यूट लगता है। इस P अक्षर मेहंदी डिजाइन को आप अपनी सगाई या अपनी किसी और इवेंट के समय पर लगा सकती हैं। इस क्यूट मेहँदी डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने हाथ पर P अल्फाबेट लिख लेना है। फिर उस अल्फाबेट की एक लाइन से एक छोटा दिल निकालते हुए धड़कन बना देंगे।

P अक्षर से शुरू होने वाले मेहँदी डिजाईन

  • P अक्षर से बनाएं पंख वाली मेहँदी डिजाईन

ये मेहँदी डिजाईन काफी सुंदर लगता है। आप इस डिजाईन को टैटू की तरह अपनी कलाई या फिर गर्दन पर बनवा सकते हैं। जैसे कि आप P अल्फाबेट मेहँदी डिजाईन फोटो में देख सकते हैं, कि ये काफी खूबसूरत लग रहा है। सबसे बड़ी बात कि इसे बनाने के लिए आपको ना तो ज्यादा मेहँदी की जरूरत है और ना ही ज्यादा समय की। आप बहुत ही जल्दी इस P लैटर मेहँदी डिजाईन को बना सकती हैं।

इससे यह साबित होता है कि आप अपने पति के नाम से ही अपने दिल को धड़काती हैं और सबसे मजेदार बात है कि यह क्यूट दिल P नाम मेहंदी डिजाइन बहुत ही कम समय में आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देता है।

P अक्षर से बनाएं पंख वाली मेहँदी डिजाईन

  • मेहंदी के डॉट से बना P लेटर मेंहदी डिजाइन

यह मेहंदी डिजाइन भी अपने हाथों पर लगाना काफी आसान है। इसके लिए केवल आपको मेहंदी के डॉट लगाते हुए अपने हाथों पर P लेटर बनाना है।

इसके साथ ही आप उसमें एक छोटा हार्ट बनाकर उसे P अल्फाबेट मेहंदी डिजाइन को सजा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को लगाने में भी आपको केवल 5 से 10 मिनट ही लगेंगे।

मेहंदी के डॉट से बना P लेटर मेंहदी डिजाइन

  • P लेटर से बनाएं भरवा मेहंदी डिजाइन

P अल्फाबेट से आप सिंपल मेहंदी डिजाइन ही नहीं बना सकते, जैसे कि आप देख रहे हैं कि आप P लेटर से अपने हाथ या कलाई पर एक भारी मेहंदी डिजाईन भी बना सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने हाथ पर बड़ा सा P लेटर लिखना है और फिर उस लेटर को अपनी क्रिएटिविटी से सजाते हुए उसकी कर्व और उसकी लाइन पर क्रिएटिव मेहंदी डिजाइन बनाने हैं। ऐसा करके आप एक बहुत ही खूबसूरत P नाम का मेहंदी डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं।

P लेटर से बनाएं भरवा मेहंदी डिजाइन

  • लेटर P के साथ मैचिंग लेटर मेंहदी डिजाइन

यह मेहंदी डिजाइन में आप अपने नाम का पहला अक्षर और अपने पति के नाम के पहले अक्षर को एक साथ जोड़कर खूबसूरत मेहंदी अपने हाथों में रचा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने हाथ पर लेटर P से मेहंदी डिजाइन बनाना है और फिर उसके साथ दूसरा अक्षर जिससे कि आपका नाम शुरू होता है, उसे लिखकर एक क्रिएटिव मेहंदी डिजाइन तैयार करना है।

इस P मेहंदी डिजाइन में ज्यादातर P और S का कॉन्बिनेशन ज्यादा बेहतरीन लगता है। जैसे कि आप पी नाम की मेहँदी डिजाईन फोटो में देख सकते हैं।

लेटर P के साथ मैचिंग लेटर मेंहदी डिजाइन

  • मेहंदी डिजाइन फॉर लैटर पी

इस सिंपल पी नाम की मेहंदी डिजाइन के लिए आपको अपने हाथ पर मेहंदी के साथ छोटे-छोटे पी लेटर लिखने हैं और उनकी कर्व और लाइन्स को एक साथ जोड़ते हुए एक क्रिएटिव इजी पी लेटर मेंहदी डिजाइन तैयार करना है।

इस मेहंदी डिजाइन को बनाने में आपको केवल 10 से 15 मिनट लगेंगे और आपके हाथ मेहंदी से बहुत ही खूबसूरत दिखेंगे।

मेहंदी डिजाइन फॉर लैटर पी

  • पी अक्षर से सुंदर टैटू मेहंदी डिजाइन

अगर आप के पास ज्यादा समय नहीं है कि आप अपने हाथों में मेहंदी लगानी ज़रूर है तो आप टैटू मेहंदी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको हर अल्फाबेट के टैटू डिजाइंस मिल जाएंगे। जो आपके हाथ की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

P अक्षर से सुंदर टैटू मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए आपको उस अल्फाबेट का टैटू अपने हाथ की हथेली पर लगाना है और उसके आसपास छोटे-छोटे डिजाइंस के टैटू लगवा कर अपने हाथ को खूबसूरत बनाना है।

पी अक्षर से सुंदर टैटू मेहंदी डिजाइन

  • P लैटर से बनाएं ब्रेसलेट मेहँदी डिजाईन

ब्रेसलेट मेहँदी डिजाईन महिलायों में काफी पसंद किया जाता है। जैसे कि आप इस मेहँदी डिजाईन फोटो में देख सकते हैं कि महंदी से बनाया हुआ ब्रेसलेट लगता भी काफी अच्छा है। इसके लिए आपको P लैटर लिख के उसे अपने मेहँदी से बनाये ब्रेसलेट के साथ जोड़ना है। अगर आपके पति का नाम p लैटर से शुरू होता है तो ये डिजाईन आपके लिए बहुत ही प्यारा डिजाईन है।

P लैटर से बनाएं ब्रेसलेट मेहँदी डिजाईन

तो यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको पी अक्षर से शुरू होने वाले मेहंदी डिजाइन के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको हमारे बताए हुए सभी P अक्षर वाली मेहंदी के डिजाइन पसंद आए होंगे। ऐसे बहुत सी अल्फाबेट्स से शुरू होने वाले मेहंदी डिजाइंस के बारे में हम आपके लिए लेकर आएंगे। हमें आपके कॉमेंट्स का हमेशा से इंतजार था और रहेगा।

Frequently Asked Questions!!

  1. मेहंदी का दूसरा नाम क्या है?

मेहँदी का दूसरा नाम हिना या हीना है। एक पुष्पीय पौधा है जिसे विज्ञानिक लॉसोनिया इनर्मिस कहते है। मेहँदी को आप बाल, त्वचा और नाखून पर लगते हैं।

  1. हाथों पे लगते ही मेहंदी का रंग लाल क्यों हो जाता है?

मेहंदी के पत्तों में लासन पाया जाता है जिसे हेनोटेनिक एसिड के नाम से भी जानते हैं। ये एक ऐसा कंपाउंड है जो त्वचा के संपर्क में आते ही उसमें मौजूद केराटिन से जुड़कर मेहंदी का रंग को लाल बना देते हैं।

  1. मेहँदी किसका प्रतीक होती है?

मेहँदी सोभाग्य और सुन्दरता का प्रतीक होती है जिसे इस्त्रियाँ अपने हाथों में लगाकर खुद को सुंदर बनाती हैं।

  1. मेहंदी का आविष्कार किसने किया था?

मेहँदी का पहला उपयोग प्राचीन बेबीलोन और मिस्र में हुआ था। हमारे भारत में मेहँदी का प्रयोग चौथी शताब्दी से ही पोपुलर था।

  1. मेहँदी डिजाईन कितने प्रकार की होती है?

मेहँदी डिजाईन काफी प्रकार के होते हैं, और ऐसा भी कहा जा सकता है कि कीप से मेहँदी लगते समय आप किसी भी डिजाईन को मेहँदी का डिजाईन बनाकर अपने हाथों पर उतर सकते हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.