Best Beauty & Fashion Blog!

पीरियड का दर्द कैसे कम करे – पीरियड में पेट दर्द के घरेलु उपाय हिंदी में(Home Remedies for Stomach Pain During Period in Hindi)

आइए आज के लेख में पीरियड में पेट दर्द से जुड़ी उन समस्यायों और उनके समाधान के बारे में चर्चा करते हैं।

महिलाओं में प्रत्येक महीने पीरियड का होना कॉमन बात है। पीरियड के दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। यह दर्द दो प्रकार के होते हैं। पीरियड का दर्द कैसे कम करे – पीरियड में पेट दर्द के घरेलु उपाय|

1. प्राइमरी डिसमेनोरिया – पेट की ऐंठन, गर्भाशय की सिकुड़न से उत्पन्न होने वाला दर्द जो खासकर किशोरावस्था की युवतियों को प्रभावित करता है। यह पेट के निचले हिस्से से जांघ के पिछले हिस्से को प्रभावित करता है।

2. सेकेंडरी डिसमेनोरिया – यह दर्द सिर्फ पीरियड के समय ही नहीं होता बल्कि पूरी पीरियड साइकिल में इसका प्रभाव देखा जा सकता है। यह वयस्क महिलाओं में ज्यादा होता हैं।

कुछ महिलाओं के लिए, पीरियड में पेट दर्द गंभीर हो सकता है और साथ में मतली, दस्त, उल्टी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। अलग अलग शारीरिक संरचना के अनुसार कद काठी इत्यादि के अनुसार अलग अलग महिलाओं में पीरियड के दौरान तरह तरह के लक्षण नजर आते हैं। जिन लक्षणों से निवारण के लिए तुरंत ही घर पर कोई चीजें उपलब्ध हों तो कितना ही अच्छा होगा। आइए जानते हैं पीरियड में दर्द को कैसे रोकें.

रुके हुए पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय

पीरियड में पेट दर्द के घरेलू उपाय(Home Remedies fo Stomach Pain During Period)

पीरियड अचानक ही शुरू होता है ऐसे में उससे उभरने वाले लक्षण भी तुरंत ही सामने आने लगते हैं। अधिकांस महिलाओं में पीरियड में पेट दर्द के साथ साथ उनके शरीर में अन्य प्रॉब्लम भी नजर आते हैं। जो पीरियड से जुड़े होते हैं। जैसे की सूजन आना, स्तन का कोमल हो जाना, पेट में सूजन, एकाग्रता में कमी, मूड में बदलाव, अकड़न और थकान आना इत्यादि।

पीरियड में पेट दर्द में अजवाइन है लाभकारी(Ajwain is Beneficial in Stomach Pain During Period)

अजवाइन में कब्ज निवारण या गैस निवारण करने का गुण होता है। पीरियड के दौरान एक चम्मच अजवाइन, एक चुटकी नमक, को गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस से मुक्ति मिलती हैं। चूंकि पीरियड के दौरान गैस की वजह से भी दर्द उत्पन होता है। ऐसे cases में अजवाइन असरदार घरेलू उपायों में से एक है। इससे पीरियड में पेट दर्द से छुटकारा मिलता है

Ajwain is Beneficial in Stomach Pain During Period

पीरियड में पेट दर्द का इलाज तुलसी से भी संभव है।(Treatment of Stomach Pain in Period is also Possible with Basil)

तुलसी में पेन किलर के साथ साथ एंटीबायोटिक एक्टिविटी है। पीरियड के दौरान तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पानी छानकर पीने से पीरियड में पेट दर्द से राहत मिलती है। साथ ही आंतरिक इन्फेक्शन में भी तुलसी एंटीबायोटिक के तौर पर कारगर होती है।
पीरियड में पेट दर्द का इलाज तुलसी से भी संभव है

पिरियड में पेट दर्द के उपाय पपीता खाकर भी कर सकते हैं।(Remedy for Stomach Pain in Period can also be Done by Eating Papaya)

पपीता पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता हैं। पीरियड के दौरान पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। जिससे की अनेकों तरह के लक्षण पनपने लगते हैं। इसलिए घर पर आप पपीते को सलाद बनाकर खा सकते हैं। जिससे की पाचन क्रिया दुरुस्त होकर आराम मिलेगा।
पिरियड में पेट दर्द के उपाय पपीता खाकर भी कर सकते हैं

पीरियड में पेट दर्द का इलाज दूध का सेवन करके भी कर सकते हैं।(Stomach Pain in Period can also be Treated by Consuming Milk)

पीरियड के दौरान उन महिलाओं को अत्याधिक दर्द सहना पड़ता है, जिनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। तो कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए पीरियड में पेट दर्द के दौरान दूध पीना लाभकारी होता है।
पीरियड में पेट दर्द का इलाज दूध का सेवन करके भी कर सकते हैं

पीरियड में पेट दर्द का घरेलू इलाज आप अदरक से भी कर सकते हैं।(You can also do Home Remedies for Stomach Pain During Periods with Ginger)

पानी में अदरक के छोटे छोटे टुकड़े करके डाल दीजिए। फिर थोड़ी देर उबलने दीजिए उसके बाद पानी को छानकर ठंडा होने के बाद पी लीजिए इससे पीरियड में पेट दर्द में राहत मिलती है।
पीरियड में पेट दर्द का घरेलू इलाज आप अदरक से भी कर सकते हैं।

पीरियड में पेट दर्द के उपाय आप गर्म पानी की सेक लगाकर भी कर सकते हैं।(
You can also do the Remedy of Stomach Pain During Period by Applying a Compress of Warm Water)

आप बॉटल में गर्म पानी भरकर, या हॉट वाटर बैग के द्वारा पेट पीठ और जांघों को सेंक सकते हैं।

पीरियड में पेट दर्द के उपाय आप गर्म पानी की सेक लगाकर भी कर सकते हैं

खून साफ करने के 10 घरेलू उपाय

FAQ –

पीरियड्स के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?

नारियल के तेल में दर्द व सूजन निवारण गुण विद्धमान होता है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी होता है।। इसलिए नारियल के तेल से मसाज करने से मांसपेशियों के ऐंठन कम होकर दर्द से राहत मिलती है।

पीरियड के समय पेट दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

इसके लिए आप गर्म पानी बॉटल में डालकर या हॉट वाटर बैग में डालकर सेकाई कर सकते हैं। लाइट एक्सरसाइज जो पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए ऐसे एक्सरसाइज की हेल्प ले सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द में क्या खाना चाहिए?

पत्तेदार सब्जियां जिससे की खून की कमी दूर हो चूंकि ब्लीडिंग में अत्याधिक रक्तस्राव होने से खून की कमी हो सकती है। इसके अलावा दूध, दही, चावल, केला, अनानास इत्यादि का सेवन पीरियड के दौरान लाभकारी होता है।

पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द क्यों होता है?

पीरियड के दौरान, आपका शरीर हार्मोन का उत्पादन करता है जिससे गर्भाशय में संकुचन होता है जिससे गर्भाशय की परत को बाहर निकलने में मदद मिलती है। यही संकुचन आपको मेंस्ट्रुअल क्रैम्प के तौर पर महसूस होते हैं। सामान्य पेट दर्द के अलावा, इसमें कई बार पैर दर्द और पीठ दर्द भी हो सकता है।

पीरियड में पेट दर्द की दवा बताएं 

वैसे तो आमतौर पर कोई सी भी दवा डॉक्टर के सलाह से ही ली जाती हैं। और डॉक्टर पीरियड के दौरान प्रायः नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स prescribe करते हैं।

पीरियड्स में कमर दर्द का इलाज

सेकाइ करके आप कमर दर्द से राहत पा सकते हैं। रिलैक्स करना और पीठ दर्द से संबंधित व्यायाम करना। इसके साथ ही हेल्थी डाइट लेना, मालिश करना पीरियड के दौरान कमर दर्द में लाभकारी होता है।

पीरियड के समय कभी पैरों में दर्द हो तो ऐसे में क्या करना चाहिए।

हार्मोन का सेक्रेशन पीरियड के दौरान ज्यादा होता है। जिससे यूटरस कॉन्ट्रैक्शन होता है। जिसकी वजह से पीरियड के दौरान पेट में दर्द होता है। ऐसे में आप सेकाई कर सकते हैं। मालिश कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से हमने पीरियड के दौरान होने वाले दर्द व अन्य कॉम्प्लिकेशन से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में विस्तार से जाना। हम आशा करते हैं, की हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारियों से आप संतुष्ट हुवे होंगे। इसी तरह और भी ज्ञानवर्धक जानकारियां लेकर हम आपके समक्ष लेख के माध्यम से आते रहेंगे।

प्रेगनेंसी में गुड़ खाने के फायदे और नुकसान

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.